लाइव न्यूज़ :

भारत में ही बनेंगे टैंकों के गोला-बारूद, बढ़ेगी सुरंग बिछाने की क्षमता, रक्षा मंत्रालय ने दी 2000 करोड़ रुपये की मंजूरी

By भाषा | Updated: September 14, 2019 06:32 IST

अधिकारी ने कहा, ‘‘डीएसी ने डीआरडीओ द्वारा विकसित और उद्योग निर्मित मिकैनिकल माइन लेयर की खरीद को भी मंजूरी दी ताकि भारतीय सेना की स्वचालित सुरंग बिछाने की क्षमता में बढ़ोतरी हो।’’

Open in App

रक्षा मंत्रालय ने दो हजार करोड़ रुपये के हथियार और सैन्य साजो- सामान की खरीद को शुक्रवार को मंजूरी दे दी। खरीद को लेकर मंत्रालय के सर्वोच्च निर्णय निकाय ‘रक्षा खरीद परिषद्’ (डीएसी) ने प्रस्तावों को मंजूरी दी। रक्षा मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बताया, ‘‘रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नेतृत्व में डीएसी ने करीब दो हजार करोड़ रुपये की खरीद को मंजूरी दी।’’डीएसी ने टी72 और टी90 टैंकों के लिए गोला-बारूद के स्वदेश में ही भारतीय उद्योगों द्वारा विकास और उत्पादन को मंजूरी प्रदान की। अधिकारी ने कहा, ‘‘डीएसी ने डीआरडीओ द्वारा विकसित और उद्योग निर्मित मिकैनिकल माइन लेयर की खरीद को भी मंजूरी दी ताकि भारतीय सेना की स्वचालित सुरंग बिछाने की क्षमता में बढ़ोतरी हो।’’अधिकारी ने कहा कि ‘मेक इन इंडिया’ पहल पर ध्यान केंद्रित करते हुए डीएसी ने टी-72 और टी-90 टैंकों के लिए भारतीय उद्योगों द्वारा गोला-बारूद विकसित करने और उत्पादन करने की मंजूरी दी।

टॅग्स :भारतीय सेनाराजनाथ सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारतमिडिल ईस्ट विवादः राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में अंतर-मंत्रालयी समूह का गठन, शाह, सीतारमण और पुरी होंगे सदस्य, एक्शन में पीएम मोदी?

भारतजम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों का खतरा मंडराया?, खुफिया सूचनाएं और अधिकारी कर रहे हैं दावा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया