लाइव न्यूज़ :

चीन-पाकिस्तान को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की चेतावनी, कहा- जो हमें छेड़ेगा, उसे छोड़ेंगे नहीं

By अमित कुमार | Updated: December 30, 2020 09:07 IST

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि चीन के साथ बातचीत चल रही है, लेकिन अभी तक इस पर कोई नतीजा नहीं निकला है। बातचीत के जरिए सकरात्‍मक परिणाम निकले, यही हम चाहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक इंटरव्यू के दौरान पाकिस्तान और चीन के साथ चल रहे तनाव पर अपनी बात रखी।राजनाथ सिंह ने कहा कि भारतीय सेना के अंदर इतनी ताकत है कि वह अपनी जमीन को दूसरे के पास नहीं जाने देगा।राजनाथ सिंह ने कहा कि चीन सीमा पर हमारे सैनिकों ने संयम और शौर्य का परिचय दिया है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान और चीन के साथ सीमाओं पर चल रहे तनाव पर अपनी बात रखी है। राजनाथ सिंह ने कहा कि सीमा पर जो हमें (भारत) छेड़ेगा, उसे हम छोड़ेंगे नहीं। न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में कहा कि अगर कोई हमें छेड़ेगा तो हम उससे छोड़ेंगे नहीं। लेकिन हमारी कोशिश सभी देशों से अच्छे संबंध बनाने की रहेगी। 

पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए राजनाथ सिंह ने अपनी बात को आगे जारी रखते हुए कहा कि पाक लगातार नापाक हरकतों को अंजाम दे रहा है। लेकिन भारत ने उसे बताया है कि आतंक के खात्मे के लिए सीमा पर ही नहीं सीमा के पार जाकर भी कार्रवाई की जा सकती है। अगर कोई भारत के आत्मसम्मान को चोट पहुंचाने का काम करेगा तो हम उसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे। 

इससे पहले आईआईएम रांची के ऑनलाइन दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा था कि भारत में सुपर पावर बनने की क्षमता है। इसके लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और उद्योग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल करने की आवश्यकता है। इस दौरान उन्होंने आर्यभट्ट जैसे प्राचीन वैज्ञानिकों की बड़ी खोजों सहित देश के गौरवपूर्ण इतिहास का जिक्र किया। 

सिंह ने कहा कि हम भारत को सुपर पावर बनाना चाहते हैं। देश को सुपर पावर बनाने के लिए हमें शिक्षा, स्वास्थ्य और उद्योग आदि के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धियां हासिल करने की जरूरत है। इन क्षेत्रों में संभावना हमारे देश की पहुंच के अंदर है। इसका अभी पूरी तरह इस्तेमाल नहीं हुआ है। रक्षा मंत्री ने कहा कि देश के युवकों के पास किसी भी चुनौती का सामना करने की क्षमता है और वे ‘‘शोध, अन्वेषण और विचारों’’ की मदद से उन्हें अवसर में तब्दील कर सकते हैं। 

टॅग्स :राजनाथ सिंहइंडियादिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे