लाइव न्यूज़ :

चामुंडेश्वरी सीट पर हारा क्योंकि कांग्रेस के कुछ लोग नहीं चाहते थे मैं मुख्यमंत्री बनूं :सिद्धरमैया

By भाषा | Updated: December 18, 2020 21:04 IST

Open in App

बेंगलुरु, 18 दिसंबर वरिष्ठ कांग्रेस नेता सिद्धरमैया ने 2018 के विधानसभा चुनाव में चामुंडेश्वरी विधानसभा सीट पर उनकी हार के पीछे पार्टी के एक वर्ग को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि ये लोग उन्हें एक बार फिर मुख्यमंत्री बनते नहीं देखना चाहते थे।

सिद्धरमैया ने पिछले साल कर्नाटक में गठबंधन सरकार गिरने के लिए जद (एस) नेता एच डी कुमारस्वामी पर भी निशाना साधा और आरोप लगाया कि उन्होंने एक होटल से प्रशासन चलाने का प्रयास किया और अपने विधायकों को एकजुट नहीं रख सके।

मैसुरू की चामुंडेश्वरी सीट से कांग्रेस नेताओं की एक बैठक को संबोधित कर रहे पूर्व मुख्यमंत्री ने अपनी हार को ‘गंभीर झटका’ तथा ‘असहनीय’ करार देते हुए कहा कि अगर वह अपनी दूसरी सीट बदामी से चुनाव नहीं लड़ते तो उनका राजनीतिक भविष्य खतरे में पड़ जाता।

सिद्धरमैया ने कहा, ‘‘मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं पिछले चुनाव में इतनी बुरी तरह हार जाऊंगा। जब मैं गांवों में जाता था तो लोग प्यार और सम्मान दिखाते थे, लेकिन उन्होंने मुझे वोट नहीं दिये। भाजपा, जद (एस) और हमारी ही पार्टी (कांग्रेस) के लोग इसके लिए जिम्मेदार हैं।’’

राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता ने कहा कि पार्टी के खिलाफ काम करने वालों को आत्मनिरीक्षण करना चाहिए और पार्टी छोड़ देनी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग