लाइव न्यूज़ :

विधानसभा चुनाव में मिली थी करारी हार, अब ‘आप’ मध्यप्रदेश चुनाव से बनाएगी दूरी

By राजेंद्र पाराशर | Updated: March 17, 2019 21:19 IST

मध्यप्रदेश में आम आदमी पार्टी इस बार लोकसभा चुनाव से दूरी बनाती नजर आ रही है। विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार और बाद में बिखरे संगठन के कारण प्रदेश में आप का जमीनी कार्यकर्ता मैदान में नजर नहीं आ रहा है।

Open in App

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद आम आदमी पार्टी लोकसभा चुनाव में मैदान में उतरेगी या नहीं, इसका फैसला अब तक नहीं हो पाया है। संगठन के बिखरने के बाद से प्रदेश में पार्टी की स्थिति और कमजोर हो गई है, जिसके चलते पार्टी का राष्ट्रीय नेतृत्व प्रदेश में चुनाव न लड़ने का मन बना चुका है।

मध्यप्रदेश में आम आदमी पार्टी इस बार लोकसभा चुनाव से दूरी बनाती नजर आ रही है। विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार और बाद में बिखरे संगठन के कारण प्रदेश में आप का जमीनी कार्यकर्ता मैदान में नजर नहीं आ रहा है। विधानसभा चुनाव के बाद पार्टी के प्रदेश संयोजक आलोक अग्रवाल पर उठे सवालों के बाद उनकी खुद की सक्रियता हीं कम नजर आ रही है। पार्टी ने बीते 2014 के लोकसभा चुनाव में भी प्रदेश में प्रत्याशी मैदान में उतारे थे, मगर उसे सफलता नहीं मिली थी। आप के सभी प्रत्याशी इस लोकसभा चुनाव में अपनी जमानत जब्त करा बैठे थे। इसी तरह 2018 के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने जोर-शोर से मैदान में उतरकर सरकार तक बनाने का दावा किया था, मगर उसका एक भी प्रत्याशी विधानसभा चुनाव नहीं जीत पाया।

विधानसभा में मिली करारी हार के बाद तो आप का प्रदेश संगठन बिखर सा गया। आप के प्रदेश संयोजक आलोक अग्रवाल खुद ही मैदान से दूर नजर आ रहे हैं, साथ ही कई पदाधिकारी पार्टी छोड़ चुके हैं। जो पदाधिकारी पार्टी छोड़कर चले गए, उन्होंने अग्रवाल पर कई तरह के आरोप भी लगाए, जिसके चलते संगठन कमजोर होता चला गया।

राष्ट्रीय नेतृत्व लेगा फैसला

आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयोजक आलोक अग्रवाल का कहना है कि हम विधानसभा चुनाव में अपनी कुछ कमियों और गलतियोंं के चलते हारे हैं। फिलहाल लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी उतारने का फैसला नहीं हुआ है। यह फैसला राष्ट्रीय नेतृत्व को लेना है। लोकसभा चुनाव में पार्टी का पूरा फोकस दिल्ली, हरियाणा और पंजाब पर है। प्रदेश में प्रत्याशी उतारने का फैसला अंतिम दौर में ही होगा। अग्रवाल का कहना है कि अगर पार्टी ने प्रत्याशी उतारे भी तो हम चुनिंदा लोकसभा क्षेत्रों में ही अपने प्रत्याशी मैदान में उतारेंगे।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी