लाइव न्यूज़ :

‘‘अलोकतांत्रिक’’ तृणमूल कांग्रेस और ‘‘सांप्रदायिक’’ भाजपा को हराएं पश्चिम बंगाल के लोग: बुद्धदेव

By भाषा | Updated: March 30, 2021 21:21 IST

Open in App

कोलकाता, 30 मार्च पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य ने लोगों से आगामी विधानसभा चुनाव में ‘‘अलोकतांत्रिक’’ तृणमूल कांग्रेस और ‘‘सांप्रदायिक’’ भाजपा को हराने की अपील करते हुए कहा कि राज्य इन दोनों दलों से बहुत गंभीर खतरे का सामना कर रहा है।

एक ऑडियो संदेश में वरिष्ठ माकपा नेता ने दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस के दस साल के शासनकाल से राज्य के औद्योगिक एवं कृषि क्षेत्रों में अप्रत्याशित संकट आ गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘ अलोकतांत्रिक तृणमूल कांग्रेस के शासन काल में अराजकता एवं सांप्रदायिक भाजपा की आक्रामक राजनीति ने मिलकर राज्य को एक नयी संकटपूर्ण स्थिति में पहुंचा दिया है और बस वामदलों, कांग्रेस और आईएसएफ का संयुक्त मोर्चा ही उसे बचा सकता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ सिंगूर और नंदीग्राम को लेकर मरघट सा- सन्नाटा बना हुआ है ।’’

पूर्व मुख्यममंत्री ने दावा किया कि 2011 से एक भी उद्योग के राज्य में नहीं आने से युवक अनिश्चित भविष्य के भंवर में है और वे अन्य राज्यों में पलायन करने को बाध्य हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं