लाइव न्यूज़ :

बेलगाम निकाय चुनाव में एमईएस की हार, राउत के अंहकार की हार, मराठी लोगों की नहीं: फडणवीस

By भाषा | Updated: September 8, 2021 18:41 IST

Open in App

नागपुर (महाराष्ट्र), आठ सितंबर कर्नाटक के बेलगाम नगर निगम चुनाव में महाराष्ट्र एकीकरण समिति (एमईएस) की हार पर तंज कसते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेन्द्र फडणवीस ने बुधवार को इसे शिवसेना के नेता संजय राउत के अहंकार की हार बताया। उन्होंने कहा कि इसे मराठी लोगों की हार नहीं कहा जा सकता।

बेलगाम दो पड़ोसी राज्यों, महाराष्ट्र और कर्नाटक के बीच दशकों पुराने सीमा विवाद का केन्द्र रहा है। महाराष्ट्र भाषाई आधार पर बेलगाम पर दावा करता है, जो पूर्ववर्ती ‘बम्बई प्रेसीडेंसी’ का हिस्सा था।

चुनाव के सोमवार को घोषित किए गए परिणाम के अनुसार, कर्नाटक की सत्तारूढ़ भाजपा को बेलगाम निकाय की 58 सीटों के चुनाव में बहुमत हासिल हुई है।

राउत के बेलगाम में एमईएस की हार को मराठी लोगों की हार बताने वाले बयान पर किए सवाल के जवाब में फडणवीस ने कहा, ‘‘ मैं सिर्फ यह कहना चाहता हूं कि बेलगाम में मराठी लोगों की हार नहीं हुई है, क्योंकि मराठी व्यक्ति को हराया नहीं जा सकता। बेलगाम में संजय राउत के अहंकार की हार हुई है। वहां जीत हासिल करने वाले भाजपा के 15 से अधिक पार्षद मराठी हैं। इसलिए, मराठी व्यक्ति या पार्टी की हार एक समान नहीं हो सकती। मराठी व्यक्ति को हराया नहीं जा सकता।’’

गौरतलब है कि शिवसेना सांसद संजय राउत ने बेलगाम निकाय चुनाव में महाराष्ट्र एकीकरण समिति (एमईएस) की हार को ‘‘दुर्भाग्यपूर्ण’’ बताया था। उन्होंने इस चुनाव के नतीजे पर महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की इकाई द्वारा जश्न मनाए जाने को ‘‘मराठी लोगों के साथ विश्वासघात’’ करार देते हुए कहा था कि इस तरह का ‘‘छल’’ पहले कभी नहीं देखा गया।

फडणवीस ने एक अन्य सवाल के जवाब में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा के अगले साल उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने का विश्वास व्यक्त किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे