लाइव न्यूज़ :

उपचुनाव में हार ‘समय पर सतर्क’ करने वाली घटना, सरकार के अंतिम मूल्यांकन के तौर पर न देखा जाए : ठाकुर

By भाषा | Updated: November 21, 2021 17:57 IST

Open in App

(जतिन टक्कर)

शिमला, 21 नवंबर हिमाचल प्रदेश उपचुनावों में मिली हार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए “समय पर सतर्क” करने वाली घटना बताते हुए, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि इसे उनकी सरकार के अंतिम मूल्यांकन के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। साथ ही कहा कि पार्टी को “अति आत्मविश्वास” ने निराश किया।

राज्य में हाल में हुए उपचुनावों में, भाजपा को अर्की, फतेहपुर और जुब्बल-कोटखाई विधानसभा सीट पर और मंडी लोकसभा सीट पर भी हार मिली। साल 2019 के आम चुनावों में, पार्टी ने मंडी सीट काफी अंतर से जीती थी।

ठाकुर ने कहा कि इन उपचुनावों में पार्टी की हार के पीछे कई कारण जिम्मेदार थे, जिसके लिए गहरे विश्लेषण की जरूरत है।

उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ को एक साक्षात्कार में बताया, “इस हार के कई कारण हो सकते हैं, लेकिन पार्टी के कार्यकर्ताओं में अति आत्मविश्वास था, जिसकी हमें इन उप चुनावों में भारी कीमत चुकानी पड़ी। लेकिन विधानसभा चुनाव से ठीक एक साल पहले यह हमारे लिए समय पर सतर्क करने वाला है और अब हम कमर कस लेंगे और जीतने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे।”

राज्य सरकार में संभावित नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों पर ठाकुर ने कहा कि वह हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल की शुरुआत से ही इस तरह की अफवाह सुन रहे हैं।

उन्होंने कहा, “मैं शुरू से ही हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री बदलने की अफवाह और अटकलें सुनता रहा हूं। लेकिन एक बात मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि भाजपा में जोड़-तोड़ काम नहीं करते, खासकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में। अब तक हमने राज्य के सभी उपचुनावों में जीत हासिल की थी और इस उपचुनाव के परिणाम को मेरी सरकार के अंतिम आकलन के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए।”

उपचुनाव परिणामों पर ठाकुर ने कहा कि भाजपा मंडी लोकसभा सीट मामूली अंतर से हारी। साथ ही कहा कि कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह को मैदान में उतारा था और उन्हें सहानुभूति का फायदा मिला।

आगामी विधानसभा चुनावों के बारे में बात करते हुए ठाकुर ने कहा कि भाजपा के पास मजबूत कैडर आधार है और वह राज्य का भ्रमण कर उनमें नई ऊर्जा का संचार करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो