लाइव न्यूज़ :

बैंकों के डिफाल्टर नहीं लड़ सकेंगे चुनाव! आरएसएस के अनुषांगी संगठन बीएमएस ने उठाया मुद्दा

By नितिन अग्रवाल | Updated: September 25, 2019 08:27 IST

Open in App
ठळक मुद्देबीएमएस ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर तीन सुझाव दिए हैं.बीएमएस ने आयोग से राजनीतिक दलों द्वारा किसानों की कर्जमाफी का वादा नहीं करने का निर्देश देने की मांग की है.

महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखंड के विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के अनुषांगी संगठन भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) ने बैंकों का कर्ज नहीं चुकाने वालों (डिफॉल्टर) को चुनाव लड़ने रोकने की मांग कर डाली है. बीएमएस का कहना है कि इसके लिए प्रत्याशियों से बैंक से अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) अनिवार्य रूप से लिया जाए.बीएमएस ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर तीन सुझाव दिए हैं. इसमें कहा गया है कि जिस प्रकार नामांकन से पहले लंबित आपराधिक मामलों, चल-अचल संपत्ति, देनदारियां, आय के स्रोत, बिजली, पानी के बिल और घर का किराया का विवरण मांगा जाता है उसी प्रकार उसके लिए बैंक से अनापत्ति प्रमाणपत्र लिया जाए. चुनाव हलफनामे में यह अनिवार्य शर्त जोड़ी जाए कि प्रत्याशी या उसके परिवार पर बैंक का कोई कर्ज बकाया नहीं है. बैंक के अनापत्ति प्रमाणपत्र नहीं होने की स्थिति में बैंक के डिफॉल्टर चुनाव नहीं लड़ सकेंगे. यदि कोई वास्तव में चुनाव लड़ना चाहता है तो उसे बैंक का कर्ज चुकाना पड़ेगा.

कर्जमाफी के वादे पर लगे रोकबीएमएस ने आयोग से राजनीतिक दलों द्वारा किसानों की कर्जमाफी का वादा नहीं करने का निर्देश देने की मांग की है. संगठन के महामंत्री अश्विनी राणा ने लोकमत समाचार को बताया कि जब राजनीतिक दल चुनाव से पहले किसानों से कर्ज माफी का वादा करते हैं तो कर्ज लौटाने की क्षमता रखने वाले भी अपना भुगतान रोक देते हैं. राजनीतिक दलों की इस बयानबाजी से बैंकों के एनपीए में बढ़ोत्तरी होती है. इसे देखते हुए इसपर रोक लगाई जानी चाहिए.

 

टॅग्स :महाराष्ट्रमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019असेंबली इलेक्शन २०१९
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी