लाइव न्यूज़ :

पहले महुआ मोइत्रा ने चौधरी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया, अब TMC MP के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: July 19, 2019 20:14 IST

गौरतलब है कि इससे पहले मोइत्रा, इस समाचार चैनल और एडीटर-इन-चीफ सुधीर चौधरी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर कर चुकी हैं। चैनल ने तब यह कहा था कि मोइत्रा का संसद में 25 जून को दिया भाषण ‘‘फासीवाद के सात लक्षण’’ चोरी किया हुआ था।

Open in App
ठळक मुद्देचौधरी ने यह खबर चलाई कि मोइत्रा का संसद में दिया ‘‘घृणा भरा भाषण’’ चोरी का था।शिकायत में मोइत्रा के खिलाफ मानहानि को लेकर भारतीय दंड संहिता की धारा 499 और 500 के तहत कार्रवाई की मांग की गई है।

जी मीडिया कार्पोरेशन लिमिटेड ने शुक्रवार को यहां एक अदालत में तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ आपराधिक शिकायत दर्ज करते हुये आरोप लगाया कि वह समाचार चैनल की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा रही हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले मोइत्रा, इस समाचार चैनल और एडीटर-इन-चीफ सुधीर चौधरी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर कर चुकी हैं। चैनल ने तब यह कहा था कि मोइत्रा का संसद में 25 जून को दिया भाषण ‘‘फासीवाद के सात लक्षण’’ चोरी किया हुआ था।

अपर मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट समर विशाल ने कंपनी की शिकायत के बाद मामले की अगली सुनवाई एक अगस्त मुकर्रर कर दी। कंपनी ने अधिवक्ता विजय अग्रवाल के माध्यम से दायर याचिका में कहा कि तीन जुलाई को, मोइत्रा ने कंपनी के खिलाफ मानहानि वाली बातें कहीं, जिसमें उन्होंने जानबूझ कर भद्दे, झूठे, दुर्भावनापूर्ण और अपमानजनक बयान दिए।

इसमें दावा किया गया है कि यह कंपनी की प्रतिष्ठा और सद्भावना के प्रति बेहद अपमानजनक है। कंपनी की शिकायत में कहा गया है, "अभियुक्त (मोइत्रा) ने घृणा अभियान के इरादे से शिकायतकर्ता (समाचार चैनल) की प्रतिष्ठा को धूमिल किया है।"

शिकायत में मोइत्रा के खिलाफ मानहानि को लेकर भारतीय दंड संहिता की धारा 499 और 500 के तहत कार्रवाई की मांग की गई है। सत्र न्यायाधीश प्रीति परेवा की अदालत में दायर अपनी शिकायत में मोइत्रा ने कहा था कि उनका भाषण अमेरिका के एक संग्रहालय में लगे होलोकॉस्ट पोस्टर से प्रेरित था, जिसमें फासीवाद के शुरुआती 14 संकेतों का जिक्र है।

मोइत्रा ने कहा कि उन्होंने स्पष्ट रूप से स्रोत का जिक्र करते हुये इन संकेतों को उस पोस्टर से लिया है। हालांकि चौधरी ने यह खबर चलाई कि मोइत्रा का संसद में दिया ‘‘घृणा भरा भाषण’’ चोरी का था। मोइत्रा ने न्यूज चैनल की प्रतिष्ठा को कथित तौर पर धूमिल करने वाला बयान तब दिया था जब वे उन पर लगे आरोप के जवाब को लेकर पत्रकारों से बात कर रहीं थीं। 

टॅग्स :दिल्लीमहुआ मोइत्राकोर्टममता बनर्जीटीएमसी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए