लाइव न्यूज़ :

मानहानि मामला: जावेद अख्तर ने कंगना के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करने का अनुरोध किया

By भाषा | Updated: December 13, 2021 18:22 IST

Open in App

मुंबई, 13 दिसंबर जाने माने पटकथा लेखक-गीतकार जावेद अख्तर ने सोमवार को यहां एक अदालत में एक अर्जी दायर कर अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ आपराधिक मानहानि मामले में गैर-जमानती वारंट जारी करने का अनुरोध किया।

अख्तर के वकील जय भारद्वाज की ओर से दाखिल अर्जी में इस साल मार्च के बाद से रनौत द्वारा किसी न किसी वजह से छूट की मांग के अनुरोध का उल्लेख किया गया है। रनौत आखिरी बार 20 सितंबर को अंधेरी मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट आर आर खान के सामने पेश हुई थीं। अर्जी में कहा गया है, ‘‘आरोपी के आचरण से यह स्पष्ट रूप से समझा जा सकता है कि इस अदालत (अंधेरी मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट अदालत) द्वारा प्रक्रिया जारी करने के समय से ही उन्होंने मामले में अत्यधिक देरी करने के लिए जानबूझ कर अनुपस्थिति के कारण पूरी तरह से कार्यवाही को पटरी से उतारने और शिकायतकर्ता के समक्ष बेहिसाब कठिनाईयां पैदा करने का प्रयास किया है।’’

अदालत ने अर्जी पर कंगना के वकील को सुनवाई की अगली तारीख चार जनवरी को अपना जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। अदालत ने कंगना के वकील को अगली सुनवाई पर अभिनेत्री की उपस्थिति सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया।

इससे पहले, एक मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट ने आपराधिक मानहानि मामले को स्थानांतरित करने के संबंध में रनौत की याचिका को खारिज कर दिया था। अख्तर (76) ने नवंबर 2020 में अंधेरी की अदालत में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें दावा किया गया था कि रनौत ने एक टेलीविजन साक्षात्कार में उनके खिलाफ अपमानजनक बयान दिया था। अख्तर ने दावा किया कि अभिनेत्री ने पिछले साल जून में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत द्वारा कथित आत्महत्या के बाद बॉलीवुड में मौजूद एक ‘‘गुट’’ का जिक्र करते हुए उनका नाम घसीटा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन