लाइव न्यूज़ :

मानहानि मामला: जावेद अख्तर ने कंगना के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करने का अनुरोध किया

By भाषा | Updated: December 13, 2021 18:12 IST

Open in App

मुंबई, 13 दिसंबर जाने माने पटकथा लेखक-गीतकार जावेद अख्तर ने सोमवार को यहां एक अदालत में एक अर्जी दायर कर अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ आपराधिक मानहानि मामले में गैर-जमानती वारंट जारी करने का अनुरोध किया।

अख्तर के वकील जय भारद्वाज की ओर से दाखिल अर्जी में इस साल मार्च के बाद से रनौत द्वारा किसी न किसी वजह से छूट की मांग के अनुरोध का उल्लेख किया गया है। रनौत आखिरी बार 20 सितंबर को अंधेरी मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट आर आर खान के सामने पेश हुई थीं। अर्जी में कहा गया है, ‘‘आरोपी के आचरण से यह स्पष्ट रूप से समझा जा सकता है कि इस अदालत (अंधेरी मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट अदालत) द्वारा प्रक्रिया जारी करने के समय से ही वह मामले में अत्यधिक देरी करने के लिए ने जानबूझ कर अनुपस्थिति के कारण पूरी तरह से कार्यवाही को पटरी से उतारने और शिकायतकर्ता के समक्ष बेहिसाब कठिनाईयां पैदा करने का प्रयास किया है।’’

अदालत ने अर्जी पर कंगना वकील को सुनवाई की अगली तारीख चार जनवरी को अपना जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। अदालत ने कंगना के वकील को अगली सुनवाई पर अभिनेत्री की उपस्थिति सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया।

इससे पहले, एक मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट ने आपराधिक मानहानि मामले को स्थानांतरित करने के संबंध में रनौत की याचिका को खारिज कर दिया था। अख्तर (76) ने नवंबर 2020 में अंधेरी की अदालत में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें दावा किया गया था कि रनौत ने एक टेलीविजन साक्षात्कार में उनके खिलाफ अपमानजनक बयान दिया था। अख्तर ने दावा किया कि अभिनेत्री ने पिछले साल जून में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत द्वारा कथित आत्महत्या के बाद बॉलीवुड में मौजूद एक ‘‘गुट’’ का जिक्र करते हुए उनका नाम घसीटा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल