लाइव न्यूज़ :

मानहानि मामला: अदालत ने कंगना रनौत को पेश होने से अंतिम बार छूट प्रदान की

By भाषा | Updated: July 27, 2021 17:54 IST

Open in App

मुंबई, 27 जुलाई बॉलीवुड गीतकार जावेद अख्तर द्वारा दायर मानहानि के एक मामले में अभिनेत्री कंगना रनौत को यहां एक अदालत ने अंतिम बार व्यक्तिगत तौर पर उपस्थित होने से छूट प्रदान की और उन्हें सुनवाई की अगली तारीख पर पेश होने का निर्देश दिया।

अंधेरी के मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट, आर आर खान ने अख्तर की वह अर्जी भी खारिज कर दी जिसमें रनौत को गिरफ्तार करने का निर्देश देने का अनुरोध किया गया था। साथ ही अदालत ने कहा कि अगर अभिनेत्री सुनवाई की अगली तारीख को पेश नहीं होती हैं तो शिकायतकर्ता फिर से आवेदन दायर कर सकता है।

मामले की अगली सुनवाई एक सितंबर को होगी। इस मामले में मंगलवार को सुनवाई के दौरान, शिकायतकर्ता ने रनौत की उस याचिका पर जवाब दिया जिसमें अभिनेत्री ने पेशेवर कारणों से अदालत में स्थायी तौर पर उपस्थित होने से छूट का अनुरोध किया था। साथ ही रनौत को गिरफ्तार करने का निर्देश देने के लिए भी आवेदन किया गया था।

अदालत की कार्यवाही के दौरान रनौत के वकील ने अनुरोध किया कि उन्हें आज उपस्थित होने से छूट दी जाए जिसे मजिस्ट्रेट ने स्वीकार कर लिया। अदालत ने कहा, “आरोपी के वकील की ओर से दायर छूट की अर्जी को आज अंतिम बार स्वीकार किया जाता है। आरोपी के वकील को निर्देश दिया जाता है कि वह सुनवाई की अगली तारीख को आरोपी को पेश करे।”

अख्तर (76) ने पिछले साल नवंबर में मजिस्ट्रेट की अदालत में शिकायत दर्ज कराई थी कि रनौत ने एक टीवी साक्षात्कार में उनके खिलाफ मानहानि की टिप्पणी की थी जिससे उनकी छवि को क्षति पहुंची।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो