लाइव न्यूज़ :

‘दीवार’, ‘कभी कभी’ के आर्ट डायरेक्टर काले का कोविड संबंधी जटिलताओं के कारण निधन

By भाषा | Updated: June 1, 2021 19:14 IST

Open in App

मुंबई, एक जून ‘दीवार’, ‘कभी कभी’ व ‘पाकीजा’ जैसी बहुचर्चित फिल्मों के आर्ट डायरेक्टर मारुतिराव काले की कोविड संबंधी जटिलताओं के कारण मृत्यु हो गयी। वह 92 वर्ष के थे।

काले पिछले महीने की शुरुआत में कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे। उसके बाद उन्हें यहां बांद्रा के होली फैमिली मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

उनकी बेटी मीना कपाड़िया ने पीटीआई-भाषा को बताया कि काले ने 26 मई को अंतिम सांस ली। उन्होंने कहा कि सात मई को काले के वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुयी थी। उसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

काले का फिल्मी सफर करीब छह दशक पहले एक बढ़ई के रूप में शुरू हुआ और उन्होंने के आसिफ की बहुचर्चित फिल्म "मुगल-ए-आजम" में भी काम किया। बाद में वह धीरे-धीरे आर्ट डायरेक्शन के क्षेत्र में आ गए। उन्होंने सुनील दत्त और साधना अभिनीत "मेरा साया", मनोज कुमार की "पूरब और पश्चिम" और "रोटी कपड़ा और मकान" जैसी फिल्मों में सहायक आर्ट डायरेक्टर के रूप में काम किया।

उनकी प्रमुख फिल्मों में अमिताभ बच्चन अभिनीत "दीवार" और ‘‘कभी कभी’’, मीना कुमारी की ‘‘पाकीजा’’, मिथुन चक्रवर्ती की "डिस्को डांसर" और "डांस डांस" के अलावा "सौदागर" भी शामिल हैं, जिसमें दिलीप कुमार और राज कुमार अहम भूमिका में थे।

काले के परिवार में उनकी पत्नी और तीन बेटियां हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे