लाइव न्यूज़ :

किश्तवाड़ में बादल फटने से कई लोगों की मृत्यु से बहुत दुख हुआ : राष्ट्रपति कोविंद

By भाषा | Updated: July 28, 2021 11:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 जुलाई राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के एक सुदूर गांव में बुधवार तड़के बादल फटने की घटना पर बुधवार को दुख जताया और शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

उन्होंने राहत एवं बचाव कार्य में जुटे लोगों के अभियान में सफल होने की कामना भी की।

राष्ट्रपति ने ट्वीट किया, ‘‘ जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बादल फटने से हुए कई लोगों की मृत्यु से बहुत दुख हुआ। मैं, लापता हुए लोगों के लिए जारी राहत व बचाव कार्यों में सफलता की कामना करता हूं और शोकाकुल परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं।’’

अधिकारियों ने बताया किदाचन तहसील के होनजार गांव में सुबह करीब साढ़े चार बजे बादल फटने की घटना में पांच लोगों की मौत हुई है और 12 अन्य घायल हुए हैं। वहीं 25 से अधिक लोग लापता भी हैं। पुलिस, सेना और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) मौके पर एक संयुक्त राहत अभियान चला रहे हैं।

जम्मू में बीते कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है। जुलाई माह के अंत तक और अधिक बारिश होने का अनुमान है, जिसके चलते किश्तवाड़ के अधिकारियों ने जलाशयों के निकट रहने वाले और फिसलन वाले क्षेत्रों के लोगों से सतर्क रहने को कहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल