लाइव न्यूज़ :

पगड़ी विवाद पर बंगाल के राज्यपाल ने कहा- पुलिस शक्ति का घोर दुरूपयोग, कार्रवाई होगी

By भाषा | Updated: October 11, 2020 21:21 IST

सिरसा ने धनखड़ को दिए पत्र में कहा कि ‘‘पश्चिम बंगाल पुलिसकर्मियों द्वारा बल का अत्यधिक प्रयोग संविधान की धर्मनिरपेक्ष प्रकृति के विपरीत है।’’ धनखड़ ने कहा कि यह ‘‘पुलिस शक्ति का घोर दुरूपयोग’’ है।

Open in App
ठळक मुद्दे जगदीप धनखड़ ने शनिवार को कहा कि हाल में पुलिस द्वारा एक सिख व्यक्ति की पगड़ी को खींचा जाना ‘‘अपमान’’ का मामला है। उन्होंने कहा कि समुदाय के सदस्यों को आश्वस्त किया कि इस बारे में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने शनिवार को कहा कि हाल में पुलिस द्वारा एक सिख व्यक्ति की पगड़ी को खींचा जाना ‘‘अपमान’’ का मामला है और समुदाय के सदस्यों को आश्वस्त किया कि इस बारे में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। राज्य में पदभार संभालने के बाद से बंगाल सरकार के साथ टकराव को लेकर चर्चित धनखड़ ने सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल से कहा कि इस प्रकरण से उन्हें ‘‘गहरा दुख’’ पहुंचा है।

राज्यपाल ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मनिंदर सिंह सिरसा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के अधिकारियों द्वारा एक सिख के दस्तार के अपमान को लेकर ज्ञापन सौंपा, जो पूरे सिख समुदाय का घोर अपमान है और बलविंदर सिंह के लिए न्याय की मांग की गई।’’

उन्होंने दिन में प्रतिनिधिमंडल के राजभवन दौरे का वीडियो भी साझा किया। सिरसा ने धनखड़ को दिए पत्र में कहा कि ‘‘पश्चिम बंगाल पुलिसकर्मियों द्वारा बल का अत्यधिक प्रयोग संविधान की धर्मनिरपेक्ष प्रकृति के विपरीत है।’’ धनखड़ ने कहा कि यह ‘‘पुलिस शक्ति का घोर दुरूपयोग’’ है।

उन्होंने कहा, ‘‘राज्यपाल के तौर पर मैंने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि इस तरह के अपमान के लिए अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई होगी।’’ 

टॅग्स :जगदीप धनखड़पश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतBengal SIR: समीक्षा प्रक्रिया के बाद पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया