लाइव न्यूज़ :

हिमाचल प्रदेश : भूस्खलन में डॉक्टर की गई जान, मरने से कुछ देर पहले शेयर की थी ये फोटो

By दीप्ती कुमारी | Updated: July 26, 2021 09:29 IST

हिमाचल प्रदेश में रविवार को हुए भयानक भूस्खलन में 9 लोगों की मौत हो गई । इसमें एक डॉक्टर दीपा शर्मा नाम की महिला भी शामिल थी । उन्होंने मरने से चंद मिनट पहले अपना आखिरी ट्वीट किया था ।

Open in App
ठळक मुद्देहिमाचल प्रदेश में हुए भूस्खलन से एक डॉक्टर की गई जान दीपा अकेले पहाड़ों पर घूमने निकली थी, मरने से पहले ट्वीट की थी आखिरी फोटोलोगों ने सोशल मीडिया पर डॉक्टर को दी श्रद्धांजलि

शिमला : हिमाचल प्रदेश भारत की सबसे खूबसूरत राज्यों में से एक है । यहां  पूरे साल सैलानियों का आना जाना लगा रहता है । यहां के पहाड़ वादियां हर किसी को पसंद आते हैं लेकिन कई बार ये खूबसूरत पहाड़ जानलेवा साबित होते हैं । इन दिनों ऐसी घटना हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में घटित हुई है । दरअसल यहां हुए भूस्खलन में 9 लोगों की मौत हो गई और 3 लोग घायल हो गए । मरने वालों में डॉक्टर दीपा शर्मा भी शामिल है, जो महज 34 साल की थी और पहली बार अकेले पहाड़ों की यात्रा करने निकली थी । उन्होंने मरने से कुछ मिनट पहले अपनी एक फोटो शेयर की थी । 

मरने से पहले कही थी ये बात

इस फोटो के साथ उन्होंने लिखा मैं फिलहाल भारत के उस आखरी पॉइंट पर खड़ी हूं जहां से आगे जाने की नागरिकों को अनुमति नहीं है । इस जगह से करीब 80 किलोमीटर दूर तिब्बत का बॉर्डर है जिस पर चीन ने अवैध कब्जा कर रखा है । इस ट्वीट के थोड़ी देर बाद उनका टेंपो भूस्खलन की चपेट में आ गया जिस वजह से उनकी जान चली गई । अफसोस उनके लिए यह जिंदगी का आखिरी सफर साबित हुआ।

लोगों ने दी श्रद्धांजलि 

अब उनका यह ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है । कई लोगों को विश्वास नहीं हो रहा है दीपा शर्मा उनके बीच नहीं रही । एक यूजर ने लिखा मैं हमेशा आपको सुपर एनर्जिटिक, फन लविंग और खूबसूरत शख्‍स के तौर पर याद रखूंगी, आत्मा को शांति मिले । इस हादसे में 4 महिलाओं की मौत हुई। मरने वाले अधिकतर लोग जयपुर के थे और दीपा भी जयपुर से ही थी । 

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में रविवार को भूस्खलन के कारण पुल टूट गया और भारी पत्थर गिरने से कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई है और तीन लोग जख्मी हो गए हैं । वहां खड़ी गाड़ियों को भी भारी नुकसान हुआ है । पुलिस ने कहा कि राहत और बचाव दल अपना काम कर रहे हैं ।  

टॅग्स :हिमाचल प्रदेशभूस्खलन
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

कारोबारHimachal Budget updates: दूध की कीमत में 10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी, गाय दूध 61 और भैंस दूध 71 रुपये लीटर, देखिए मुख्य बातें

भारतदिल्ली, हरियाणा और नोएडा में 4 दिन में दूसरी बार भारी बारिश और अटल सुरंग पर ताजा हिमपात, वीडियो

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू