लाइव न्यूज़ :

गणतंत्र दिवस हिंसा के दौरान लाल किले को नुकसान पहुंचाने के मामले में दीप सिद्धू को मिली जमानत

By भाषा | Updated: April 26, 2021 13:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 अप्रैल दिल्ली की एक अदालत ने गणतंत्र दिवस के दिन हुई हिंसा में लाल किले के कुछ हिस्सों को क्षतिग्रस्त करने से संबंधित भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के मामले में गिरफ्तार किए गए अभिनेता-कार्यकर्ता दीप सिद्धू को सोमवार को जमानत दे दी।

मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट सुनील गुप्ता ने सिद्धू को 25,000 रुपये के निजी मुचलके और इतनी ही राशि की जमानती पेश करने पर यह राहत देते हुए उसे बुलाये जाने पर जांच में शामिल होने के निर्देश दिए।

सिद्धू को दिल्ली पुलिस ने केंद्र सरकार के नये कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा के संबंध में 17 अप्रैल को गिरफ्तार किया था। इससे एक दिन पहले सिद्धू को घटना से जुड़े अन्य मामले में 16 अप्रैल को जमानत मिली थी।

मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट ने सोमवार को कहा,“मेरे विचार में मौजूदा मामले में आवेदक को और अवधि तक कैद में रखने का कोई लाभ नहीं है और इसलिए यह अनुचित होगा, न ही आवेदक को आजाद करने से पुलिस अधिकारियों की जांच प्रभावित होगी।”

सिद्धू को पहले मामले में नौ फरवरी को गिरफ्तार किया गया था जो गणतंत्र दिवस के दिन लाल किले पर किसानों के प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा से जुड़ा हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकैबिनेट फैसलाः परिचालन जुलाई 2026 से शुरू और 10,000 रोजगार, एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में निवेश को मंजूरी

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारत अधिक खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी