लाइव न्यूज़ :

गहरा दबाव क्षेत्र ओडिशा तट के पार, मध्य और पश्चिम भारत में भारी बारिश का अनुमान

By भाषा | Updated: September 13, 2021 11:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 सितंबर भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना दबाव का क्षेत्र गहरे दबाव में परिवर्तित होकर सोमवार सुबह ओडिशा के तट को पार कर गया, जिसके बाद राज्य में भारी बारिश हुई।

आईएमडी ने बताया कि इस प्रभाव की वजह से पश्चिमी और मध्य भारत में भारी बारिश की आशंका है। विभाग ने कहा कि ओडिशा और छत्तीसगढ़ में 13 सितंबर को और मध्य प्रदेश में 14 सितंबर को बेहद भारी बारिश का पूर्वानुमान है।

विभाग ने बताया कि उत्तरी कोंकण और मध्य महाराष्ट्र में भी अगले दो दिनों में भारी बारिश की आशंका है।

आईएमडी के चक्रवात चेतावनी प्रभाग ने बताया कि ताजा तटीय स्थिति के अवलोकन से यह संकेत मिलता है कि यह पश्चिम-उत्तरपश्चिम की तरफ और बढ़ा और ओडिशा तट को पार कर गया। इसके आगे पश्चिम-उत्तरपश्चिम की तरफ बढ़ने और अगले 48 घंटे में उत्तरी ओड़िशा, उत्तरी छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश की तरफ पहुंचने की संभावना है। अगले 24 घंटे में संभवत: यह कमजोर होकर दबाव में बदल जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर