सिखों को नेताविहीन बनाने की गहरी साजिश रची जा रही: सुखबीर बादल

By भाषा | Updated: November 16, 2021 01:01 IST2021-11-16T01:01:38+5:302021-11-16T01:01:38+5:30

Deep conspiracy being hatched to make Sikhs leaderless: Sukhbir Badal | सिखों को नेताविहीन बनाने की गहरी साजिश रची जा रही: सुखबीर बादल

सिखों को नेताविहीन बनाने की गहरी साजिश रची जा रही: सुखबीर बादल

अमृतसर, 15 नवंबर शिरोमणि अकाली दल प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने सोमवार को सिख समुदाय को नेताविहीन बनाने की कथित गहरी साजिश के खिलाफ आगाह किया और उन्हें ‘पहचानने और हराने’ का आह्वान किया।

स्वर्ण मंदिर परिसर में मंजी साहिब दीवान हॉल से एक सभा को संबोधित करते हुए अकाली नेता ने ‘पंजाब के बाहर सत्ता के गैर सिख केंद्रों पर समुदाय को पूरी तरह से निर्भर बनाने की साजिश के खिलाफ’ आगाह किया।

उन्होंने दावा किया कि शिरोमणि अकाली दल (शिअद) पंजाब में एकमात्र क्षेत्रीय पार्टी है।

उन्होंने कहा, ‘‘ कांग्रेस जहां 10 जनपथ से संचालित है, वहीं आप केजरीवाल के सामने नतमस्तक है। अकाल तख्त साहिब में जन्मी शिअद एकमात्र ऐसी पार्टी है, जिसे पंजाबियों की पार्टी होने में गर्व है।’’

बादल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकारों ने पहले ‘टैंक और गोले से हमारी भावना को तोड़ने की कोशिश की लेकिन उन्हें जल्द ही महसूस हुआ कि इससे ऐसा नहीं किया जा सकता है इसलिए वह हमें बांटने के लिए षडयंत्र करने लगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Deep conspiracy being hatched to make Sikhs leaderless: Sukhbir Badal

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे