लाइव न्यूज़ :

मिस इंडिया की रनरअप दीक्षा सिंह लड़ेंगी जिला पंचायत सदस्य का चुनाव

By भाषा | Updated: April 2, 2021 23:43 IST

Open in App

जौनपुर (उप्र) दो अप्रैल बॉलीवुड के सितारे तो लोकसभा के चुनाव में अपनी किस्मत आजमाते देखे गये हैं लेकिन इस बार जिला पंचायत के चुनाव में मिस इंडिया-2015 की उप विजेता, मॉडल तथा बॉलीवुड से जुड़ी दीक्षा सिंह मतदाताओं से अपने लिए वोट मांगते दिखेंगी।

फेमिना मिस इंडिया-2015 की रनर अप व मॉडल दीक्षा सिंह ने उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के वार्ड संख्या-26 (बक्शा) क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ने के लिए पर्चा खरीद लिया है।

जौनपुर जिले के बक्शा क्षेत्र के चितौड़ी गांव निवासी दीक्षा सिंह ने आज नगर के एक होटल में पत्रकारों से बातचीत में कहा, 'मैने गांव से कक्षा तीन तक की पढ़ाई पूरी की और इसके बाद अपने पिता के साथ मुंबई और फिर गोवा चली गईं।'

दीक्षा ने बताया कि 'मैं कालेज के समय से ही प्रतियोगिताओं व राजनीतिक डिबेट में प्रतिभाग करती रही हूं और गांव में समय-समय पर आती रहीं। गांव आने पर देखा कि आज भी जौनपुर जिला विकास से कोसों दूर है, इसलिए पंचायत चुनाव में कुछ बदलाव की सोच से आई हूं।''

फेमिना मिस इंडिया-2015 में प्रतिभाग के समय दीक्षा बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थीं। उनके पिता जितेंद्र सिंह का गोवा व राजस्थान में कारोबार है। अभी फरवरी 2021 में दीक्षा के आए एलबम 'रब्बा मेहर करें' ने खूब सफलता बटोरी। उन्होंने बताया कि बॉलीवुड की 'इश्क तेरा' फिल्म का लेखन भी किया है। इसके अलावा उन्होंने कई बड़े उत्पादों के विज्ञापन में काम किया है। उनकी हाल ही में एक वेब सीरीज आने वाली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल