लाइव न्यूज़ :

मंदिर निर्माण में सहभागिता के लिए 15 जनवरी से समर्पण अभियान

By भाषा | Updated: December 19, 2020 21:09 IST

Open in App

प्रयागराज, 19 दिसंबर अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण में आम हिंदू जनमानस की सहभागिता के लिए राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास ने 15 जनवरी 2021 से 27 फरवरी 2021 तक एक समर्पण अभियान चलाने का निर्णय किया है।

यहां विश्व हिंदू परिषद(विहिप) के प्रांत कार्यालय केसर भवन में शनिवार को राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास की ओर से काशी प्रांत का पहला संत सम्मेलन संपन्न हुआ जिसमें एक समर्पण अभियान चलाने का निर्णय किया गया।

सम्मेलन में विहिप के केंद्रीय संत संपर्क प्रमुख अशोक तिवारी ने कहा कि यह धन संग्रह नहीं, बल्कि समर्पण का कार्यक्रम है और हिंदू समाज अपनी श्रद्धा एवं इच्छा से जो सहयोग करेगा वह सब स्वीकार्य हैं।

राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के विषय में जानकारी देते हुए न्यास के महासचिव चंपत राय ने कहा,‘‘ यह भगवान का घर है ना कि कोई सामुदायिक केन्द्र। इसलिए हमें किसी से कुछ मांगने आवश्यकता नहीं है। भगवान के लिए हिंदू समाज अपनी सामर्थ्य के अनुसार स्वयं सहयोग करेगा और मंदिर निर्माण की प्रक्रिया तीन वर्ष में पूरी होगी।’’

चंपत राय ने कहा ,‘‘ इस मंदिर की एक-एक ईट हिंदू समाज का मान बढ़ाएगी। इस मंदिर के लिए लाखों लोगों ने आहुति दी है। 15 जनवरी 2021 को विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री के पास इस अभियान में समर्पण के लिए जाएंगे।’’

कार्यक्रम में अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र गिरी ने कहा की अखाड़ा परिषद की ओर से समाज से इस समर्पण अभियान में शामिल होने की अपील की जाएगी एवं भक्तों से इस अभियान में सहयोग के लिए कहा जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह