लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोविड-19 टीकाकरण अभियान के दूसरे दिन टीका लगवाने वालों की संख्या में कमी

By भाषा | Updated: January 18, 2021 22:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 जनवरी दिल्ली में सोमवार को लगभग 3,600 स्वास्थ्य कर्मियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया।

टीकाकरण अभियान के पहले दिन की तुलना में यह संख्या कम रही और सूत्रों ने बताया कि एम्स में केवल आठ चिकित्सा कर्मियों ने टीका लगवाया।

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान की शुरुआत के तहत 8,117 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका देने का लक्ष्य रखा गया था जिसमें से शनिवार को शहर में 81 केंद्रों पर 4,319 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया गया।

शनिवार को लगाए गए टीके के बाद स्वास्थ्य संबंधी एक गंभीर और 50 छोटे मामले सामने आए थे जिसके बाद टीका लगवाने वालों की संख्या में कमी देखी गई।

टीके का प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका और कुछ तकनीकी दिक्कतों के चलते टीका लगवाने वालों की संख्या में कमी देखी जा रही है।

हालांकि सरकार का कहना है कि अभी तक टीके का कोई गंभीर प्रतिकूल प्रभाव देखने को नहीं मिला है।

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “टीकाकरण के दूसरे दिन 3,598 लोगों को कोरोना वायरस का टीका लगाया गया। इनमें से 26 लोगों में टीकाकरण के बाद प्रतिकूल प्रभाव देखा गया।”

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, शनिवार को दिल्ली में जिन स्वास्थ्य कर्मियों टीके लगाए गए उनमें से टीके के प्रतिकूल प्रभाव का एक गंभीर तथा 51 छोटे मामले सामने आए।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार , सोमवार को दिल्ली में शाम पांच बजे तक 3,111 टीके लगाए गए।

शनिवार को लगाए गए टीकों की तुलना में यह संख्या लगभग 28 प्रतिशत कम है।

सूत्रों के अनुसार, एम्स में आठ लोगों को टीका लगाया गया।

इसके अलावा सफदरजंग अस्पताल में 20 और राम मनोहर लोहिया अस्पताल में 69 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया गया।

सफदरजंग अस्पताल में 45 लाभार्थी आए थे लेकिन उनमें में बहुत से लोगों को अन्य बीमारियां थी इसलिए केवल 20 लोगों को ही कोरोना वायरस का टीका दिया जा सका।

एक सूत्र ने कहा कि सौ स्वास्थ्य कर्मियों को संदेश भेजा गया था।

एक आधिकारिक सूत्र ने बताया कि एम्स में केवल आठ लोगों को टीका लगने के कई कारण हो सकते हैं जिनमें टीके के प्रतिकूल प्रभाव की आशंका और कोविन ऐप के माध्यम से देर से जानकारी मिलना शामिल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार उपचुनाव आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले