लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में पिछले सात दिनों में संक्रमण दर में गिरावट, निषिद्ध क्षेत्रों की संख्या में वृद्धि

By भाषा | Updated: December 3, 2020 18:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन दिसंबर राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 की संक्रमण दर में पिछले एक हफ्ते में गिरावट आयी है। शहर में 26 नवंबर को संक्रमण दर 8.65 प्रतिशत थी जो कि दो दिसंबर को पांच प्रतिशत पर आ गयी लेकिन इसी अवधि में निषिद्ध क्षेत्रों की संख्या में बढ़ोतरी हुई।

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक इस अवधि में हर दिन करीब 100 निषिद्ध क्षेत्र जुड़े और बुधवार को इनकी संख्या 5772 हो गयी।

दिल्ली में बुधवार को संक्रमण के 3944 मामले आने से संक्रमितों की संख्या 5.78 लाख से अधिक हो गयी जबकि 82 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 9342 हो गयी।

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग के नए बुलेटिन के मुताबिक शहर में मंगलवार को 78,949 नमूनों की जांच की गयी। इनमें से 36,370 जांच आरटी-पीसीआर तरीके से की गयी। संक्रमण दर भी पांच प्रतिशत हो गयी है। आंकड़ों के अनुसार 26 नवंबर के बाद से संक्रमण दर में गिरावट आने लगी। शहर में 26 नवंबर को संक्रमण दर 8.65 प्रतिशत और 5475 नए मामले आए थे।

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बुधवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण दर में लगातार गिरावट आ रही है और अगले कुछ दिनों में इसके पांच प्रतिशत से कम होने की संभावना है ।

आंकड़ों के मुताबिक 27 नवंबर को 5229 निषिद्ध क्षेत्र थे और एक दिसंबर को इनकी संख्या बढ़कर 5669 हो गयी।

निषिद्ध क्षेत्रों की संख्या में वृद्धि को लेकर पूछे गए सवाल पर जैन ने कहा था कि सरकार की नीति के मुताबिक जिन स्थानों पर तीन या उससे अधिक मामले आते हैं, उन्हें निषिद्ध क्षेत्र बना दिया जाता है ।

शहर में बुधवार को उपचाराधीन मरीजों की संख्या 30,302 थी और मंगलवार को 31,769 उपचाराधीन मरीज थे। दिल्ली में 11 नवंबर को सबसे ज्यादा 8593 मामले आए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू