लाइव न्यूज़ :

सर्किल दर में कमी से दिल्ली में स्टांप शुल्क संग्रह बढ़ा

By भाषा | Updated: October 11, 2021 21:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 अक्टूबर दिल्ली सरकार ने कोविड प्रभावित अर्थव्यवस्था की मदद करने के लिए संपत्तियों की सर्किल दरों में 20 फीसदी की कटौती की थी जिसके बाद राजस्व विभाग के स्टांप शुल्क संग्रह में बढ़ोतरी दिखी है।

सरकार ने फरवरी में सभी आठ श्रेणियों में आवासीय, वाणिज्यिक और औद्योगिक संपत्तियों के लिए सर्किल दरों में कमी की थी। इस कटौती को 30 सितंबर से आगे बढ़ाकर साल के अंत तक कर दिया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि इस कदम का मकसद रियल इस्टेट (संपत्ति) बाजार और महामारी और लॉकडाउन के कारण प्रभावित अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने का था जिसके अच्छे परिणाम मिले हैं। शहर में संपत्ति पंजीकरण में बढ़ोतरी हुई है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘इस साल सितंबर के मध्य तक कुल 1,22,499 संपत्तियों का पंजीकरण किया गया है, जिससे स्टांप शुल्क संग्रह 1,371 करोड़ रुपये से अधिक का हुआ है। इसकी तुलना में, 2020 में स्टांप शुल्क संग्रह 1,155 करोड़ रुपये था जो कोविड और लॉकडाउन से बुरी तरह प्रभावित था। “

जून 2021 में स्टांप शुल्क संग्रह 313.13 करोड़ रुपये था, जबकि जून 2020 में यह 150.67 करोड़ रुपये था। यह संग्रह जुलाई 2021 में 380.60 करोड़ रुपये था लेकिन जुलाई 2020 में यह 214.84 करोड़ रुपये था।

उन्होंने बताया कि स्टांप शुल्क संग्रह अगस्त 2021 में 318.75 करोड़ रुपये हुआ जो पिछले साल इस महीने में 201.62 करोड़ रुपये था।

अधिकारी ने बताया कि कम सर्किल दर की वजह से प्रति माह पंजीकरण में वृद्धि हुई है जिससे राजस्व में बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में सर्किल दरें ‘ए’ से ‘एच’ तक आठ श्रेणियों में विभाजित हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर