लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी में कोविड-19 के मामलों में कमी

By भाषा | Updated: November 2, 2021 12:44 IST

Open in App

पुडुचेरी, दो नवंबर पुडुचेरी में कोविड-19 के मामलों में कमी आई है और मंगलवार पूर्वाह्न 10 बजे तक पिछले 24 घंटे में केंद्रशासित प्रदेश में सिर्फ 21 मामले सामने आए हैं। नए मामलों के सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,28,077 हो गई है।

नए मामलों की पुष्टि 1,986 नमूनों की जांच के बाद हुई। नए मामलों में पुडुचेरी से 12, कराईकल से दो, यानम से तीन और माहे से चार मामले हैं। केंद्र शासित प्रदेश में 388 उपचाराधीन रोगी हैं, जिनमें 87 का अस्पतालों में इलाज चल रहा है जबकि शेष 301 मरीज घर में पृथक-वास में रह रहे हैं।

पिछले 24 घंटे के दौरान संक्रमण से एक मरीज की मौत हुई है जिससे मृतक संख्या बढ़कर 1,859 हो गई है। स्वास्थ्य निदेशक जी श्रीरामुलु ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने अब तक 19.21 लाख नमूनों की जांच की है और इनमें 16.24 लाख में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है।

श्रीरामुलु ने बताया कि 51 और मरीज संक्रमण से उबर गए हैं और उन्हें मंगलवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई जिससे स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 1,25,830 हो गई है। केंद्रशासित प्रदेश में संक्रमण दर 1.06 प्रतिशत है और मृत्यु एवं ठीक होने की दर क्रमश: 1.45 प्रतिशत और 98.25 प्रतिशत है।

निदेशक ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने कोविड-19 रोधी टीके की अब तक 11,31,212 खुराक दी है, जिनमें 7,27,085 लोगों को पहली खुराक और शेष 4,04,127 लोगों को टीके की दूसरी खुराक दी जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos