लाइव न्यूज़ :

असम में कोविड-19 मामलों की संख्या में गिरावट: स्वास्थ्य मंत्री

By भाषा | Updated: November 30, 2020 15:43 IST

Open in App

गुवाहाटी, 30 नवम्बर असम के स्वास्थ्य मंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने सोमवार को कहा कि राज्य में कोविड-19 के मामलों में काफी कमी आने के बाद सभी अस्थायी कोविड केन्द्रों को बंद कर दिया गया है।

मंत्री ने यहां संवाददाता सम्मेलन में बताया कि बेहतर स्थिति को देखते हुए, 15 दिसम्बर से अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के छात्रावासों को खोलने का फैसला किया गया है।

उन्होंने बताया कि स्कूलों में 10वीं और 12वीं कक्षाओं के छात्रों के लिए भी छात्रावासों को खोलने का निर्णय लिया गया है। राज्य के प्राथमिक स्कूल कोविड स्थिति के कारण अब तक बंद है और इन्हें एक जनवरी से फिर से खोला जायेगा।

सरमा ने कहा, ‘‘नर्सरी से छह तक की कक्षाएं एक जनवरी से शुरू होंगी और बाद में एक विस्तृत मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की जाएगी।’’

मंत्री ने कहा कि नवम्बर के दौरान मामलों की संख्या में लगातार गिरावट आई है और 28 नवम्बर तक सभी अस्थायी कोविड देखभाल केन्द्र बंद कर दिये गये है।

राज्य में अब तक कोरोना वायरस के 2,12,617 मामले सामने आये है। राज्य में अब तक 2,08,283 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और 3,350 मरीजों का इलाज चल रहा है जबकि 981 मरीजों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे