लाइव न्यूज़ :

झारखंड में कोविड​​-19 से होने वाली दैनिक मौत की संख्या में गिरावट, 24 घंटे में 65 मौतें हुईं

By भाषा | Updated: May 16, 2021 21:08 IST

Open in App

रांची, 16 मई झारखंड में कोविड​​-19 से होने वाली दैनिक मौत की संख्या में गिरावट आ रही है। राज्य में रविवार को संक्रमण के कारण 65 मौतें हुईं, जो मई में अब तक की सबसे कम मौतें हैं। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।

महीने में यह चौथी बार है जब राज्य में कोविड​​-19 से 100 से कम मौतें हुई हैं।

राज्य में 15 मई को 76 और 13 मई तथा 10 मई को 97-97 मौतें हुई थीं। इस महीने दो मई को सबसे अधिक 159 लोगों की मौत हुई थी।

कोविड-19 रोगियों के ठीक होने की दर में भी सुधार हुआ है।

बुलेटिन में कहा गया है कि राज्य में कोरोना वायरस रोगियों के ठीक होने की दर अब 85.37 प्रतिशत है, जो राष्ट्रीय औसत 83.80 प्रतिशत से बेहतर है।

संक्रमण से 65 और मौतें होने के साथ, राज्य में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या अब 4,431 हो गई है।

राज्य की राजधानी रांची में रविवार को 19 लोगों की मौत हुई, जबकि शनिवार को 28 और शुक्रवार को 40 मरीजों की मृत्यु हुई थी।

दूसरी लहर के दौरान कोविड-19 के मामलों में तेज वृद्धि को नियंत्रित करने के लिए राज्य सरकार ने लॉकडाउन को 27 मई तक बढ़ा दिया है।

राज्य में आने वाले लोगों के लिए सात दिनों के अनिवार्य पृथकवास सहित सख्त प्रावधानों के साथ कई प्रतिबंध लगाए गए हैं।

राज्य सरकार ने शहरों के भीतर और अंतर-नगरीय बस सेवाओं के संचालन को निलंबित कर दिया है और शादियों में शामिल होने वाले लोगों की संख्या सीमित कर दी है।

बुलेटिन में कहा गया है कि 3,157 नए मामलों के साथ राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 3,13,181 हो गए हैं।

खनिज संपन्न राज्य में अब 41,386 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 2,67,364 मरीज संक्रमण से उबर चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए