लाइव न्यूज़ :

मिजोरम में कोविड-19 दैनिक संक्रमण दर में गिरावट: अधिकारी

By भाषा | Updated: August 14, 2021 16:56 IST

Open in App

आइजोल, 14 अगस्त मिजोरम में पिछले कुछ दिनों में कोविड-19 के मामलों का ग्राफ नीचे की ओर जाता हुआ दिख रहा है और शनिवार को एक दिन की संक्रमण दर 3.48 फीसदी दर्ज की गई जो कि राज्य की सबसे कम दैनिक संक्रमण दर में से एक है। एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि राज्य में 524 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 47,995 हो गई। नए संक्रमित मरीजों में 103 बच्चे और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के चार जवान हैं। वहीं तीन और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 177 हो गई।

कोविड-19 के बारे में जानकारी देने वाले आधिकारिक प्रवक्ता डॉक्टर पी लालमलासावमा ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में 1,000 नमूनों पर कोरोना वायरस के ग्राफ और संक्रमण दर में गिरावट देखी गई।

उन्होंने बताया, ‘‘मेरा विचार है कि कोविड-19 का ग्राफ नीचे की ओर जाता हुआ दिख रहा है। अगर ऐसा जारी रहा तो हमें उम्मीद है कि कुछ सप्ताह में संक्रमण के फैलने की दर में कमी आएगी।’’

हालांकि, उन्होंने कहा कि दैनिक संक्रमण मामले और संक्रमण दर में कभी भी वृद्धि हो सकती है क्योंकि समुदाय में संक्रमण का प्रसार अब भी जारी है और संक्रमण के मामले दूरदराज इलाकों से भी सामने आ रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू