लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 को राष्ट्रीय आपदा घोषित करें : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने केंद्र से कहा

By भाषा | Updated: April 29, 2021 13:52 IST

Open in App

मुंबई, 29 अप्रैल महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने केंद्र को कोविड-19 महामारी को ‘‘राष्ट्रीय आपदा’’ घोषित करने के लिए कहा है।

शिवसेना सांसद संजय राउत ने बृहस्पतिवार को यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कोविड-19 प्रबंधन के ‘‘महाराष्ट्र मॉडल’’ को देश के अन्य हिस्सों में भी लागू करना चाहिए।

उन्होंने इस मॉडल के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी।

राउत ने कहा कि ठाकरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुख्यमंत्रियों की बैठकों के दौरान और केंद्र को पत्र लिखकर कोविड-19 संकट को ‘‘राष्ट्रीय आपदा’’ घोषित करने के लिए कहा है।

राज्यसभा सदस्य ने कहा, ‘‘ठाकरे एक महीने से यह कह रहे हैं और यह अच्छी बात है कि उच्चतम न्यायालय ने भी इस पर गौर किया है।’’

उच्चतम न्यायालय ने कोविड-19 के मामलों में बेतहाशा वृद्धि को मंगलवार को ‘‘राष्ट्रीय संकट’’ बताया था और कहा था कि वह ऐसे वक्त में मूक दर्शक बने नहीं रह सकता।

राउत ने कहा, ‘‘उच्चतम न्यायालय और उच्च न्यायालय फिक्रमंद हैं और मामले पर गौर कर रहे हैं। यह अच्छी बात है और देश के लिए फायदेमंद होगी।’’

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की ‘‘छवि बिगाड़ने’’ की सभी कोशिशों के बावजूद राज्य सरकार इस महामारी से निपटने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है।

शिवसेना नेता ने कहा कि देश के बाकी राज्यों को कोविड-19 प्रबंधन के ‘‘महाराष्ट्र मॉडल’’ को अपनाना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘हर किसी को उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में राज्य सरकार के प्रयासों पर गौर करने और देश में बाकी जगहों पर भी महाराष्ट्र मॉडल लागू करने की जरूरत है।’’

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना वायरस के 63,309 नए मामले आए जिससे राज्य में संक्रमण के कुल मामले 44,73,394 पर पहुंच गए जबकि 985 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 67,214 पर पहुंच गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो