लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 का टीका निशुल्क मुहैया कराने की घोषणा चुनावी आचार संहिता का उल्लंघन नहीं : विजयन

By भाषा | Updated: December 14, 2020 16:50 IST

Open in App

कन्नूर, 14 दिसंबर केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि मुफ्त में कोविड-19 टीका मुहैया कराने की घोषणा कर उन्होंने किसी भी प्रकार से नियमों का उल्लंघन नहीं किया।

यूडीएफ और भाजपा द्वारा लगाए गए आरोपों के बारे में पूछे गए सवाल पर विजयन ने यह टिप्पणी की। यूडीएफ और भाजपा ने केरल में स्थानीय निकाय चुनावों के अंतिम चरण के एक दिन पहले रविवार को राज्य चुनाव आयोग को अपनी शिकायतों में कहा कि मुफ्त टीका मुहैया कराने संबंधी मुख्यमंत्री की टिप्पणी आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है ।

कन्नूर जिले में वोट डालने के बाद विजयन ने कहा कि स्थानीय निकाय चुनावों में वाम मोर्चा को ‘‘ऐतिहासिक सफलता’’ मिलेगी। अगले साल राज्य में विधानसभा चुनाव के पहले निकाय चुनाव के परिणाम को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम कोविड-19 मरीजों का निशुल्क इलाज कर रहे हैं और दवा या टीका भी इसी उपचार के अंतर्गत आता है। हमने यह स्पष्ट कर दिया है कि निशुल्क टीका की व्यवस्था की जाएगी। यह किसी भी तरह से आचार संहिता का उल्लंघन नहीं है। ’’

विजयन ने दावा किया कांग्रेस नीत यूडीएफ को निकाय चुनावों में बड़ी सफलता मिलेगी और विपक्षी खेमे के घटक आईयूएमएल को भी हार मिलेगी। विजयन ने शनिवार को कहा था कि केरल में कोविड-19 का टीका सबको निशुल्क मुहैया कराया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी कुमारी का प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो  वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना चाहती

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट