लाइव न्यूज़ :

उप्र के माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं की परीक्षा के बारे में जल्द होगा निर्णय: शर्मा

By भाषा | Updated: June 1, 2021 22:38 IST

Open in App

लखनऊ, एक जून उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने सीबीएसई बोर्ड की बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं रद्द करने के केंद्र सरकार के फैसले का स्वागत करते हुए इसे देश के सभी छात्रों के स्वास्थ्य और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।

माध्यमिक शिक्षा विभाग संभाल रहे उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा ने मंगलवार को कहा कि शीघ्र ही राज्य के माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा 12वीं की परीक्षा के बारे में निर्णय लिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, “आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने कोविड संक्रमण के दृष्टिगत सीबीएसई की 12वीं बोर्ड परीक्षा रद्द करने का निर्णय लिया है। यह निर्णय देश भर के छात्रों की स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में बढ़ाया गया महत्वपूर्ण कदम है। सभी छात्रों व अभिभावकों की ओर से प्रधानमंत्री जी का हार्दिक आभार।”

मंगलवार को जारी एक बयान में उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा सीबीएसई की कक्षा 12 की परीक्षा के बारे में लिए गए निर्णय के बाद उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (यूपी बोर्ड) की कक्षा 12 की परीक्षा के बारे में मुख्यमंत्री के साथ बैठक करने के बाद शीघ्र ही निर्णय लिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर से उत्पन्न असाधारण परिस्थितियों को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने वर्ष 2021 के लिए निर्धारित उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की 10वीं कक्षा की परीक्षाएं निरस्त करने का फैसला 29 मई को किया था।

उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने शनिवार को एक बयान में कहा था कि इस निर्णय से 29,94,312 विद्यार्थी प्रभावित होंगे। उन्होंने 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों को 11 में प्रोन्नत करने के लिए उत्तर प्रदेश मध्यमिक शिक्षा परिषद को विस्तृत दिशा-निर्देश बनाने को कहा है।

तब शर्मा ने बताया था कि 12वीं कक्षा की परीक्षा के महत्व तथा विद्यार्थियों के भविष्य पर इसके अंकों की भूमिका को देखते हुए अनुकूल परिस्थिति होने पर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की इंटरमीडिएट की परीक्षा जुलाई के द्वितीय सप्ताह में कराने का प्रस्ताव है।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के लिए इस वर्ष 26,10,316 विद्यार्थियों का पंजीकरण हुआ है। हालांकि, सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा रद्द होने के बाद अब उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की 12वीं की परीक्षा भी निरस्त होने की अटकलें लगाई जा रही हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, बाकी को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया