राजग में सीट बंटवारे को लेकर उचित समय पर निर्णय लिया जाएगा: एच राजा

By भाषा | Updated: February 9, 2021 17:24 IST2021-02-09T17:24:23+5:302021-02-09T17:24:23+5:30

Decision will be taken at appropriate time regarding seat sharing in NDA: H Raja | राजग में सीट बंटवारे को लेकर उचित समय पर निर्णय लिया जाएगा: एच राजा

राजग में सीट बंटवारे को लेकर उचित समय पर निर्णय लिया जाएगा: एच राजा

कोयंबटूर, नौ फरवरी तमिलनाडु में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में सीट बंटवारे को लेकर निर्णय उचित समय पर किया जाएगा। भाजपा के वरिष्ठ नेता एच राजा ने मंगलवार को यह बात कही।

उन्होंने कहा कि अभी तक चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है, ऐसे में इस पर चर्चा के लिए पर्याप्त समय है।

कुछ गठबंधन सहयोगियों की तरफ से सीट बंटवारे में देरी को लेकर चिंता जताए जाने के सवाल पर राजा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ चर्चा उचित समय पर की जाएगी और सीट बंटवारे को अंतिम रूप दिया जाएगा, जैसा कि वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Decision will be taken at appropriate time regarding seat sharing in NDA: H Raja

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे