लाइव न्यूज़ :

कृषि कानूनों को वापस लेने का फैसला स्वागतयोग्य, उम्मीद है केंद्र कश्मीर में भी गलती सुधारेगा: महबूबा

By भाषा | Updated: November 19, 2021 21:14 IST

Open in App

श्रीनगर, 19 नवंबर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने शुक्रवार को कहा कि तीन विवादास्पद कृषि कानूनों को वापस लेने का केंद्र का फैसला स्वागतयोग्य कदम है। इसके साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि केंद्र सरकार अगस्त 2019 से जम्मू-कश्मीर में ‘‘की गयी गलतियों में सुधार करेगी और अवैध बदलावों को वापस लेगी।’’

उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘‘कृषि कानूनों को वापस लेने और माफी मांगने का फैसला एक स्वागतयोग्य कदम है, भले ही यह चुनावी विवशताओं और चुनावों में हार के डर से पैदा हुआ हो। विडंबना है कि भाजपा को वोट के लिए शेष भारत में लोगों को खुश करने की जरूरत है, कश्मीरियों को दंडित और अपमानित करने से उनके प्रमुख मतदाताओं को संतुष्टि मिलती है।’’

पीडीपी प्रमुख ने आरोप लगाया कि पांच अगस्त, 2019 को संविधान के अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधानों को निरस्त करने तथा तत्कालीन राज्य जम्मू-कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित करने का फैसला सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा केवल अपने मतदाताओं को खुश करने के लिए लिया गया था।’’

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, "जम्मू-कश्मीर को तोड़ने और अधिकार से वंचित करने के लिए भारतीय संविधान का अपमान केवल अपने मतदाताओं को खुश करने के लिए किया गया था। मुझे उम्मीद है कि वे यहां भी गलतियां सुधारेंगे और अगस्त 2019 से जम्मू-कश्मीर में किए गए अवैध बदलावों को पलट देंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे