लाइव न्यूज़ :

औरंगाबाद का नाम बदलकर ‘संभाजीनगर’ करने का निर्णय सर्वसम्मति से होगा : आदित्य ठाकरे

By भाषा | Updated: January 16, 2021 18:33 IST

Open in App

औरंगाबाद, 16 जनवरी शिवसेना नेता और महाराष्ट्र के मंत्री आदित्य ठाकरे ने शनिवार को कहा कि औरंगाबाद का विकास एक महत्वपूर्ण पहलु है और उसका नाम बदलकर ‘संभाजीनगर’ करने का निर्णय सत्तारूढ़ महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के घटकों के बीच सर्वसम्मति से लिया जाएगा।

नाम परिवर्तन का पैरोकार रही शिवसेना एमवीए के घटक कांग्रेस के विरोध का सामना कर रही है जबकि भाजपा यह दावा करते हुए उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली पार्टी पर हमला कर रही है कि वह बस सत्ता में बने रहने के लिए अपनी पुरानी मांग त्याग रही है।

औरंगाबाद स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट कोरपोरेशन लिमिटेट द्वारा तैयार किये गये अपशिष्ट प्रसंस्करण संयंत्र, कमान नियंत्रण कक्ष और साइकिल मार्ग का उद्घाटन करने यहां आये आदित्य ठाकरे ने कहा, ‘‘ हम औरंगबाद शहर की सूरत बदलने पर ध्यान दे रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस शहर का नाम बदलने का फैसला राज्य की एमवीए सरकार द्वारा सर्वसम्मति से किया जाएगा।’’

भाजपा की युवा शाखा भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के सदस्यों द्वारा शहर में कुछ स्थानों पर लगाये गये ‘नमस्ते संभाजीनगर’ साइनबोर्ड के आलोक में मंत्री ने कहा कि शिवसेना की पूर्व सहयोगी जब पांच साल तक राज्य में सत्तासीन थी तब उसने इस शहर का नाम बदलने के लिए कुछ नहीं किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू