लाइव न्यूज़ :

निजी अस्पतालों में आरक्षित कोविड आईसीयू बेड घटाकर 60 फीसदी करने का फैसला: दिल्ली सरकार

By भाषा | Updated: December 28, 2020 19:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 दिसंबर आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने सोमवार को दिल्ली उच्च न्यायालय में कहा कि उसने 33 निजी अस्पतालों में कोविड-19 के मरीजों के लिए आरक्षित आईसीयू बेड घटाकर 60 फीसदी करने का निर्णय लिया है, जैसा कि स्थिति प्रबंधन समिति ने सिफारिश की है।

दिल्ली सरकार ने न्यायमूर्ति सुब्रह्मण्यम प्रसाद से कहा कि यह निर्णय एम्स निदेशक और नीति आयोग के एक सदस्य की दो सदस्यीय समिति द्वारा स्थिति प्रबंधन समिति की सिफारिश पर मुहर लगाने के बाद लिया गया है। स्थिति प्रबंधन समिति ने इन 33 निजी अस्पतालों में कोविड-19 मरीजों के लिए आरक्षित बेड 80 फीसदी से घटाकर 60 फीसदी करने की सिफारिश की थी।

अदालत ने इस मामले की अगली सुनवाई की तारीख आठ जनवरी तय की। इससे पहले दिल्ली सरकार का प्रतिनिधित्व कर रहे अतिरिक्त सॉलिसीटर जनरल संजय जैन और अतिरिक्त स्थायी वकील संजय घोष ने अदालत से कहा कि इस आरक्षण की पांच जनवरी को समीक्षा की जाएगी।

अदालत ने दिल्ली सरकार से अगली सुनवाई के दिन अपना फैसला उसके सामने रखने का निर्देश दिया।

न्यायालय एसोसिएशन ऑफ हेल्थकेयर प्रोवाइडर्स ऑफ इंडिया की याचिका पर सुनवाई कर रहा था, जिसने यहां 33 निजी अस्पतालों में 80 फीसदी आईसीयू बेडों को कोविड-19 के मरीजों के लिए आरक्षित करने के 12 सितंबर के फैसले को खारिज करने का अनुरोध किया है।

एसोसिएशन ने 24 दिसंबर को स्थिति प्रबंधन समिति की सिफारिश का विरोध किया था और कहा था कि कोविड-19 के प्रतिदिन के नये मामलों में कमी आने, संक्रमण दर घटने तथा सरकारी अस्पतालों में बड़ी संख्या में आरसीयू बेड उपलब्ध होने को लेकर अब यह आरक्षण समाप्त कर दिया जाना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए