लाइव न्यूज़ :

चांडी, पांच अन्य के खिलाफ दर्ज यौन उत्पीड़न मामले की सीबीआई जांच कराने की सिफारिश करने का फैसला

By भाषा | Updated: January 24, 2021 21:45 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 24 जनवरी केरल में विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले एलडीएफ सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री ओमान चांडी तथा पांच अन्य के खिलाफ दर्ज यौन उत्पीड़न मामले की सीबीआई जांच कराने की सिफारिश करने का फैसला किया है।

सनसनीखेज सोलर घोटाला मामले में मुख्य आरोपी एक महिला ने यह मामला दर्ज कराया था।

राज्य में विपक्षी दल कांग्रेस ने इस फैसले को राजनीतिक रूप से प्रेरित करार देते हुए रविवार को कहा कि माकपा नीत सरकार पिछले पांच साल में पार्टी नेताओं के खिलाफ कुछ नहीं ढूंढ पाई। लिहाजा चुनाव आते देख उसने यह फैसला लिया है। वहीं, चांडी ने कहा कि वह किसी भी जांच से गुजरने के लिये तैयार हैं।

केन्द्रीय मंत्री वी मुरलीधरन ने भी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सीबीआई जांच कराने का फैसला चुनाव के मद्देनजर लिया गया है।

सरकार के कदम के खिलाफ युवा कांग्रेस ने यहां सचिवालय तक मार्च निकाला और मुख्यमंत्री पिनराई विजयन का पुतला फूंका।

हालांकि माकपा की राज्य इकाई के प्रभारी सचिव एक विजयराघवन ने राजनीतिक रूप से प्रेरित कदम बताने के आरोपों को खारिज करते हुए पत्रकारों से कहा कि यह ''शिकायतकर्ता के लिये न्याय सुनिश्चित'' करने की एक स्वाभाविक प्रक्रिया है।

राज्य सरकार द्वारा सीबीआई जांच की स्वीकृति देने का फैसला किये जाने के बाद एक राजपत्रित अधिसूचना जारी कर दी गई।

केरल की पिछली यूडीएफ सरकार के दौरान करोड़ों रुपये के सोलर घोटाले की आरोपी महिला की शिकायत पर अपराध शाखा ने बीते कुछ साल में चांडी समेत छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की थी। महिला ने अपनी शिकायत में कहा था कि उन्होंने 2012 में उसका कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया था।

इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला ने आरोप लगाया कि यह एक ''राजनीतिक हथकंडा'' है।

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चेन्निथला ने रविवार को एक बयान में कहा कि बीते पांच साल से सत्ता पर काबिज वाम सरकार को जब कुछ नहीं मिला तो उसने चुनाव नजदीक आते देख यह मामला केन्द्रीय एजेंसी को सौंपने का फैसला कर लिया।

चांडी ने कहा, '' यह(एलडीएफ) सरकार बीते पांच साल से इस मामले में क्या कर रही थी? अब उन्होंने इसे सीबीआई को सौंप दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण