लाइव न्यूज़ :

चांडी, पांच अन्य के खिलाफ दर्ज यौन उत्पीड़न मामले की सीबीआई जांच कराने की सिफारिश करने का फैसला

By भाषा | Updated: January 24, 2021 22:20 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 24 जनवरी केरल में विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले एलडीएफ सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री ओमान चांडी तथा पांच अन्य के खिलाफ दर्ज यौन उत्पीड़न मामले की सीबीआई जांच कराने की सिफारिश करने का फैसला किया है।

सनसनीखेज सोलर घोटाला मामले में मुख्य आरोपी एक महिला ने यह मामला दर्ज कराया था।

राज्य में विपक्षी दल कांग्रेस ने इस फैसले को राजनीति से प्रेरित करार देते हुए रविवार को कहा कि माकपा नीत सरकार पिछले पांच साल में पार्टी नेताओं के खिलाफ कुछ नहीं ढूंढ पाई। लिहाजा चुनाव आते देख उसने यह फैसला लिया है। वहीं, चांडी ने कहा कि वह किसी भी जांच से गुजरने के लिये तैयार हैं।

केन्द्रीय मंत्री वी मुरलीधरन ने भी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सीबीआई जांच कराने का फैसला चुनाव के मद्देनजर लिया गया है।

सरकार के कदम के खिलाफ युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने यहां सचिवालय तक मार्च निकाला और मुख्यमंत्री पिनराई विजयन का पुतला फूंका।

हालांकि माकपा की राज्य इकाई के प्रभारी सचिव एक विजयराघवन ने इस कदम को राजनीति से प्रेरित बताये जाने संबंधी आरोपों को खारिज करते हुए पत्रकारों से कहा कि यह ''शिकायतकर्ता के लिये न्याय सुनिश्चित'' करने की एक स्वाभाविक प्रक्रिया है।

राज्य सरकार द्वारा सीबीआई जांच की स्वीकृति देने का फैसला किये जाने के बाद एक राजपत्रित अधिसूचना जारी कर दी गई।

केरल की पिछली यूडीएफ सरकार के दौरान करोड़ों रुपये के सोलर घोटाले की आरोपी महिला की शिकायत पर अपराध शाखा ने बीते कुछ साल में चांडी समेत छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की थी। महिला ने अपनी शिकायत में कहा था कि उन्होंने 2012 में उसका कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया था।

इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला ने आरोप लगाया कि यह एक ''राजनीतिक हथकंडा'' है।

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चेन्निथला ने रविवार को एक बयान में कहा कि बीते पांच साल से सत्ता पर काबिज वाम सरकार को जब कुछ नहीं मिला तो उसने चुनाव नजदीक आते देख यह मामला केन्द्रीय एजेंसी को सौंपने का फैसला कर लिया।

चांडी ने कहा, '' यह(एलडीएफ) सरकार बीते पांच साल से इस मामले में क्या कर रही थी? अब उन्होंने इसे सीबीआई को सौंप दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र