लाइव न्यूज़ :

आरजीसीबी के दूसरे परिसर का नाम गोलवलकर के नाम पर रखने का फैसला राजनीतिक लाभ के लिए: विजयन

By भाषा | Updated: December 12, 2020 18:39 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 12 दिसम्बर केरल के मुख्यमंत्री पिनारयी विजयन ने यहां राजीव गांधी जैव प्रौद्योगिकी संस्थान (आरजीसीबी) के दूसरे परिसर का नामकरण राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के दिवंगत विचारक एम एस गोलवलकर के नाम पर करने संबंधी केंद्र सरकार के फैसले की शनिवार को निंदा की और कहा कि यह कदम ‘‘तर्कहीन’’ और राजनीतिक लाभ के लिए है।

विजयन ने हाल ही में केंद्रीय स्वास्थ्य और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डा. हर्षवर्धन को पत्र लिखा था, जिसमें उन्होंने अंतरराष्ट्रीय ख्याति के कुछ प्रख्यात भारतीय वैज्ञानिक के नाम पर संस्थान का नाम रखने का आग्रह किया था।

मुख्यमंत्री ने एक फेसबुक पोस्ट में शनिवार को केन्द्र सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि गोलवलकर के नाम का प्रस्ताव करने का उद्देश्य राजनीतिक लाभ के लिए केन्द्रीय अनुंसधान संस्थान का इस्तेमाल करना है।

उन्होंने कहा कि यह महत्वपूर्ण स्थानीय निकाय चुनावों के दौरान वाम लोकतांत्रिक मोर्चा सरकार की विकास और कल्याणकारी गतिविधियों से लोगों का ध्यान हटाने की कोशिश है। उन्होंने यह जानने की मांग की कि विज्ञान को आगे बढ़ाने और उसके विकास के लिए गोलवलकर का क्या योगदान था।

विजयन ने पोस्ट में कहा कि अल्पसंख्यकों और कम्युनिस्टों को राष्ट्र का ‘‘आंतरिक दुश्मन’’ माना जाता था और गोलवलकर का मानना था कि उन्हें खत्म कर दिया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि जो लोग सत्ता में में हैं, उन्हें संविधान के अनुसार काम करना चाहिए। उन्होंने कहा , ‘‘देश के विकास के लिए यह आवश्यक है।’’

सत्तारूढ़ वामदल और विपक्षी कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया था कि वह सभी चीजों में सांप्रदायिकता बरत रही है और उन्होंने विज्ञान के क्षेत्र में आरएसएस नेता के योगदान पर सवाल उठाये थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे