लाइव न्यूज़ :

लंदन में गुरु नानक के नाम पर एक मार्ग का नामकरण करने का फैसला

By भाषा | Updated: November 30, 2020 22:36 IST

Open in App

लंदन, 30 नवंबर पश्चिमी लंदन की एक कौंसिल ने कहा कि उसने पंजाबी समुदाय की अच्छी खासी संख्या वाले उपनगर साउथऑल में एक सड़क का नाम गुरु नानक रोड रखने का फैसला किया है। गुरुनानक के 551 वें प्रकाश पर्व पर इस बारे में सोमवार को घोषणा की गयी।

‘ब्लैक लाइव्स मैटर’ प्रदर्शन के बाद ब्रिटेन की राजधानी के कई महत्वपूर्ण स्थानों के नामों की समीक्षा करने का फैसला किया गया था। इसी के तहत हैवलॉक रोड का नाम गुरुनानक के नाम पर रखने का फैसला किया गया।

‘ब्लैक लाइव्स मैटर’ प्रदर्शन के दौरान दासता और उपनिवेशवाद से जुड़े ऐतिहासिक स्थानों को निशाना बनाया गया और कई प्रतिमाओं को हटा दिया गया ।

वर्ष 1857 में ईस्ट इंडिया कंपनी के खिलाफ भारतीय विद्रोह को दबाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले मेजर जनरल सर हेनरी हैवलॉक के नाम पर मार्ग का नाम हैवलॉक रोड रखा गया था ।

एलिंग कौंसिल ने कहा कि किंग स्ट्रीट और मेरिक रोड के बीच हैवलॉक रोड का नाम बदलने का फैसला किया गया। यहीं पर पास में गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा साउथऑल भी है । ब्रिटेन में यह सबसे बड़े गुरुद्वारों में शामिल है।

यह नया नाम 2021 में लागू होगा और इस संबंध में कौंसिल लोगों, कारोबारियों और संगठनों को पत्र लिखकर सूचित करेगी।

कारोबार और सामुदायिक सेवा के लिए एलिंग कौंसिल के कैबिनेट सदस्य कौंसिलर कमलजीत ढिंढसा ने कहा,‘‘मैं इस बदलाव का स्वागत करता हूं । एलिंग की विविधता हमारी ताकत है और हमें यह सुनिश्चित करना है कि जहां हम रहते हैं वहां सड़क, चौक, इमारतों के नामों में यह विविधता दिखे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है