लाइव न्यूज़ :

जियो स्‍पैटियल संबंधी नीतियों को उदार बनाने का फैसला ‘आत्मनिर्भर भारत’ की दिशा में अहम कदम : मोदी

By भाषा | Updated: February 15, 2021 16:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 फरवरी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को जियो स्‍पैटियल आंकड़े जुटाने और तैयार करने की प्रक्रिया के लिए नीतियों को उदार बनाने के फैसले की सराहना की और कहा कि यह ‘‘आत्मनिर्भर भारत’’ की सोच को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने सिलसिलेवार ट्वीट कर कहा, ‘‘जियो स्‍पैटियल आंकड़े जुटाने और तैयार करने की प्रक्रिया के लिए नीतियों को उदार बनाना आत्‍मनिर्भर भारत की दृष्टि को साकार करने की दिशा में महत्‍वपूर्ण कदम है।’’

उन्होंने कहा कि इस फैसले से देश के डिजिटल इंडिया मिशन को बढ़ावा मिलेगा।

मोदी ने कहा, ‘‘यह सुधार देश के किसानों, स्‍टार्ट अप्‍स, निजी तथा सार्वजनिक क्षेत्र और अनुसंधान संस्‍थानों के लिए नवाचार तथा श्रेष्‍ठ समाधान उपलब्‍ध कराने के अवसर खोलेंगे। इससे रोजगार मिलेंगे और देश की आर्थिक वृद्धि को बढ़ावा भी मिलेगा।’’

उन्होंने कहा कि यह सुधार व्यापार की सुगमता को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

इससे पहले, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री हर्षवर्धन ने आज नये जियो स्‍पैटियल दिशानिर्देश जारी किए और कहा कि ये आत्‍मनिर्भर भारत के प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण को साकार करने में प्रेरक की भूमिका निभाएंगे और पांच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्‍यवस्‍था का लक्ष्‍य हासिल करने में मदद करेंगे।

उन्होंने कहा कि मानचित्र और सटीक जियो स्‍पैटियल आंकड़े नदियों को जोड़ने और औद्योगिक गलियारों के निर्माण जैसी राष्‍ट्रीय ढांचागत परियोजनाओं के लिए महत्‍वपूर्ण हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह