लाइव न्यूज़ :

कारगिल में कोविड-19 महामारी को रोकने के लिए प्रतिबंधों को बढ़ाने का फैसला

By भाषा | Updated: May 11, 2021 19:01 IST

Open in App

कारगिल, 11 मई ईद-उल-फितर त्योहार से पहले, लद्दाख के कारगिल जिला प्रशासन ने कोविड-19 महामारी के प्रसार को रोकने के लिए लोगों पर प्रतिबंधों को और बढ़ाने का फैसला किया। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि धार्मिक और राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों सहित विभिन्न हितधारकों की एक संयुक्त बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया।

महामारी के फैलने के बाद से कारगिल में संक्रमण के 2,680 मामले सामने आए, जिनमें 44 लोगों की मौत हो चुकी है।

जिले में 2,412 रोगी संक्रमण से उबर चुके हैं, जबकि 224 मरीजों का इलाज चल रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि एलएएचडीसी-कारगिल के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी पार्षद, फिरोज अहमद खान की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिले में कोविड-19 महामारी की स्थिति की समीक्षा की गई और वायरस के प्रसार को रोकने के लिए उपायों के स्तर को बढ़ाने के तरीकों और साधनों पर चर्चा की गई।

अधिकारियों ने बताया कि एलएएचडीसी-कारगिल के उपायुक्त और मुख्य कार्यकारी अधिकारी संतोष सुखदेव और कारगिल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, कारगिल अनायत अली चौधरी ने भी बैठक में भाग लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव