लाइव न्यूज़ :

सरकारी मेडिकल कॉलेज के संचालन में सुधार का निर्णय : महंत

By भाषा | Updated: November 22, 2021 19:30 IST

Open in App

गुवाहाटी, 22 नवंबर असम के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री केशव महंत ने सोमवार को कहा कि सरकार ने लोगों को बेहतर सेवाएं देने के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पतालों के संचालन में सुधार करने का फैसला किया है।

महंत ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि प्रणाली में सुधार की दिशा में पहले कदम के रूप में, एमआरआई, सीटी स्कैन और एक्स-रे जैसी विभिन्न जांच सुविधाएं अधिक लोगों की जरूरतें पूरी करने के लिए दो पालियों में काम करेंगी।

उन्होंने कहा, ‘‘मेडिकल कॉलेजों में मरीजों की संख्या बुनियादी ढांचे की तुलना में बहुत अधिक है। इसलिए, हमने आज से दो पालियों का फैसला किया है। पहले, ओपीडी के लिए जांच सुबह आठ बजे से अपराह्न तीन बजे तक होता था। अब, एक और पाली शुरू होगी-- अपराह्न तीन बजे से रात दस बजे तक।’’

महंत ने कहा कि राज्य भर के सभी मेडिकल कॉलेज और अस्पतालों में इस अतिरिक्त कार्यभार के लिए तकनीशियन और डॉक्टरों सहित श्रमबल को पहले ही काम पर रख लिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह