लाइव न्यूज़ :

झारखंड में कोरोना से निपटने के लिए चिकित्सकों की सेवा अवधि को विस्तारित करने का निर्णय

By भाषा | Updated: June 1, 2021 00:45 IST

Open in App

रांची, 31 मई झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड स्वास्थ्य सेवा संवर्ग के मार्च 2022 तक सेवानिवृत्त होने वाले डॉक्टरों की सेवा अवधि का करने संबंधी स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है।

राज्य सरकार के प्रवक्ता ने एक विज्ञप्ति जारी कर इस निर्णय की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि अब इस फैसले को स्वीकृति के लिए मंत्रिपरिषद की बैठक में रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री द्वारा स्वीकृत इस प्रस्ताव के अंतर्गत झारखंड स्वास्थ्य सेवा के शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक संवर्ग में मई 2021 से सितंबर 2021 तक सेवानिवृत्त होने वाले चिकित्सकों का सेवा विस्तार आगामी मार्च 2022 तक तथा अक्तूबर 2021 से मार्च 2022 तक सेवानिवृत्त होने वाले चिकित्सकों की सेवानिवृत्ति , सेवानिवृत्ति की तिथि से छह माह की अवधि तक किया जाएगा।

प्रवक्ता ने बताया कि कोविड -19 महामारी से उत्पन्न परिस्थितियों से निपटना एवं समुचित चिकित्सा व्यवस्था राज्य के निवासियों को उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है लेकिन राज्य में चिकित्सकों की कमी है।

गैर शैक्षणिक संवर्ग में स्वीकृत बल 2316 की तुलना में 1597 और शैक्षणिक संवर्ग में स्वीकृत बल 591 के विरुद्ध 285 चिकित्सक ही कार्यरत हैं।

उन्होंने कहा कि अगले एक वर्ष में गैर शैक्षणिक संवर्ग के 44 और शैक्षणिक संवर्ग के 15 चिकित्सक सेवानिवृत्त हो जाएंगे। ऐसे में कोरोना से प्रभावी ढंग से निपटने हेतु राज्य सरकार ने पदस्थापित वैसे चिकित्सक जो मई 2021 से मार्च 2022 के बीच सेवानिवृत्त हो रहे हैं उनकी सेवा लोक और राज्य हित में विस्तारित करने का निर्णय लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

पूजा पाठअमरनाथ यात्रा 2026ः 15 अप्रैल से पंजीकरण, देश भर की 554 बैंक शाखा से कराएं?, 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों नहीं कर सकेंगे दर्शन?

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद