लाइव न्यूज़ :

12वीं की बोर्ड परीक्षा रद्द करने का फैसला सर्वश्रेष्ठ, छात्रों के हित में: मोदी

By भाषा | Updated: June 3, 2021 00:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो जून केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 12वीं की बोर्ड परीक्षा रद्द होने के एक दिन बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि यह फैसला व्यापक विमर्श के बाद लिया गया है और यह सर्वश्रेष्ठ तथा छात्रों के हित में है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को देशभर से मिली लोगों की महत्वपूर्ण राय के बाद छात्र हितैषी यह फैसला लिया गया है।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री ने मंगलवार को एक महत्वपूर्ण बैठक कर कोविड महामारी के समय परीक्षा को लेकर चर्चा की थी और उसके बाद सरकार ने सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा रद्द करने की घोषणा की।

इस घोषणा के बाद गुजरात, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड सहित कुछ अन्य राज्यों ने भी अपने यहां बोर्ड की परीक्षाएं स्थगित करने का ऐलान किया। कुछ राज्यों ने कहा है कि वे इस संदर्भ में जल्द ही कोई फैसला लेंगे।

परीक्षा रद्द करने को लेकर ट्विटर पर कुछ लोगों की प्रतिक्रियाओं का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘स्वास्थ्य और छात्रों का कल्याण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।’’

उन्होंने कहा कि यह साल छात्रों के लिए बहुत अस्त-व्यस्त रहा क्योंकि महामारी के कारण वे अपने घरों में सिमटकर रह गए और दोस्तों के साथ बहुत कम समय बिताने को मिला।

मोदी ने एक ट्वीट के जवाब में लिखा, ‘‘जैसा कि आपने कहा, वर्तमान समय में यह सर्वश्रेष्ठ और छात्र हितैषी फैसला है।’’

प्रधानमंत्री ने एक शिक्षक के ट्वीट के जवाब में कहा कि बीते एक वर्ष के दौरान शिक्षकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग