लाइव न्यूज़ :

अमरनाथ यात्रा रद्द करने का फैसला सुखद नहीं लेकिन उचित है: महंत दीपेंद्र गिरि

By भाषा | Updated: June 22, 2021 15:11 IST

Open in App

श्रीनगर, 22 जून भगवान शिव की पवित्र छड़ी ‘अमरनाथ की छड़ी मुबारक’ के संरक्षक महंत दीपेंद्र गिरि ने मंगलवार को कहा कि लगातार दूसरे वर्ष वार्षिक तीर्थयात्रा को रद्द करने का फैसला ‘‘सुखद नहीं’’ है लेकिन कोविड-19 महामारी, तीर्थयात्रियों और इसमें शामिल कर्मचारियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह उचित भी है।

गिरि ने एक बयान में कहा, ‘‘वार्षिक अमरनाथ तीर्थयात्रा पिछले साल की तरह इस साल भी रद्द कर दी गई है। हालांकि, निर्णय सुखद नहीं है, लेकिन यह (कोविड) महामारी को देखते हुए और तीर्थयात्रियों तथा यात्रा में शामिल कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए उपयुक्त है।’’

श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड ने महामारी को देखते हुए इस साल होने वाली तीर्थयात्रा को रद्द करने का सोमवार को फैसला किया था। बोर्ड ने कहा था सभी परंपरागत धार्मिक अनुष्ठान पहले की ही तरह होंगे और गुफा मंदिर से सुबह और शाम की आरती का सीधा प्रसारण जारी रहेगा।

गिरि ने उम्मीद जताई कि अगले साल की यात्रा से पहले सभी देशवासियों को कोविड-19 का टीका लग जाएगा और तीर्थयात्रा भी फिर से शुरू हो जाएगी। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे उम्मीद है कि अगले साल इस समय तक हमारे देश के नागरिकों को पूरी तरह से टीका लग जायेगा और हम सामान्य ढंग से तीर्थ यात्रा कर सकेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए