लाइव न्यूज़ :

पीएम केयर फंड से खरीदे गए वेंटिलेटर का ऑडिट कराने का फैसला सही कदम : गहलोत

By भाषा | Updated: May 15, 2021 19:53 IST

Open in App

जयपुर, 15 मई राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को पीएम केयर फंड से मिले वेंटिलेटर का ऑडिट करवाने के निर्णय को सही दिशा में उठाया गया कदम बताया।

गहलोत ने ट्वीट किया, ‘‘प्रधानमंत्री द्वारा पीएम केयर फंड से मिले वेंटिलेटर का ऑडिट करवाने का निर्णय सही दिशा में उठाया गया कदम है। इस बात की पूरी जांच होनी चाहिए कि किस प्रकार राज्यों को खराब वेंटिलेटर की आपूर्ति की गई।’’

मुख्यमंत्री के अनुसार मीडिया रिपोर्ट से पता लगा है कि भारत सरकार की कम्पनी एचएलएल लाईफ केयर लिमिटेड के माध्यम से लगभग 10 कम्पनियों से 59,000 वेंटिलेटर खरीदे गये। उसमें कई ऐसी कम्पनियां भी हैं जिन्हें वेंटिलेटर बनाने का किसी प्रकार का अनुभव नहीं था। इसलिए कई राज्यों को खराब वेंटिलेटर वितरित हो गये। इस कारण डॉक्टरों द्वारा मरीजों के जीवन के जोखिम की कीमत पर अधिकांश जगह इन वेंटिलेटर का उपयोग नहीं किया गया।

गहलोत ने लिखा है, ‘‘मुझे उम्मीद है कि भारत सरकार निष्पक्ष जांच करवाकर इस प्रकार के डिफेक्टिव वेंटिलेटर सप्लाई करने वाली कम्पनियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करेगी।’’

उल्लेखनीय है कि गहलोत ने कुछ दिन पहले मांग की थी कि केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय प्रधानमंत्री केयर फंड से उपलब्ध कराये गये खराब वेंटिलेटर की खरीद की जांच करवाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां