चंडीगढ़ के लिए पूर्ण प्रशासक नियुक्त करने के फैसले की समीक्षा की जाए:सुखबीर ने शाह से किया आग्रह

By भाषा | Updated: August 12, 2021 23:02 IST2021-08-12T23:02:45+5:302021-08-12T23:02:45+5:30

Decision to appoint full administrator for Chandigarh should be reviewed: Sukhbir urges Shah | चंडीगढ़ के लिए पूर्ण प्रशासक नियुक्त करने के फैसले की समीक्षा की जाए:सुखबीर ने शाह से किया आग्रह

चंडीगढ़ के लिए पूर्ण प्रशासक नियुक्त करने के फैसले की समीक्षा की जाए:सुखबीर ने शाह से किया आग्रह

चंडीगढ़, 12 अगस्त शिरोमणि अकाली दल (शिअद) प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से चंडीगढ़ के लिए पूर्ण प्रशासक नियुक्त करने के केंद्र सरकार के फैसले की समीक्षा करने का अनुरोध किया है।

बादल ने बुधवार शाम शाह के साथ बैठक के दौरान इसे राजधानी शहर चंडीगढ़ पर पंजाब के दावे को कमजोर करने की एक और कोशिश करार दिया।

उल्लेखनीय है कि वर्तमान में पंजाब के राज्यपाल चंडीगढ़ के प्रशासक का प्रभार भी संभालते हैं।

शिअद प्रमुख ने कहा कि चंडीगढ़ पंजाब का अविभाज्य हिस्सा है और उसे यथाशीघ्र उसके मूल राज्य को हस्तांतरित कर दिया जाना चाहिए।

बादल ने केंद्रीय गृह मंत्री को इस बात से अवगत कराया कि केंद्र शासित प्रदेश के लिए राज्य के बाहर से एक पूर्ण प्रशासक नियुक्त करने की कोई वजह नहीं है।

बादल ने एक बयान में कहा, ‘‘पहले भी चंडीगढ के मुख्य आयुक्त पंजाब से हुआ करते थे। ’’

बादल ने शाह से यह भी कहा कि पंजाब के पुनर्गठन के समय लिए गये सभी फैसलों का एक-कर कर उल्लंघन किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Decision to appoint full administrator for Chandigarh should be reviewed: Sukhbir urges Shah

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे