लाइव न्यूज़ :

एहतियाती खुराक के तौर पर कौन सा टीका दिया जाएगा इस पर फैसला जल्द होने की उम्मीद : सरकार

By भाषा | Updated: December 30, 2021 19:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 दिसंबर सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा कि इस बात पर व्यापक विचार-विमर्श हुआ है कि स्वास्थ्य देखभाल, अग्रिम पंक्ति के कर्मियों और 60 साल से अधिक उम्र के नागरिकों के लिए कोविड रोधी टीके की एहतियाती (तीसरी) खुराक क्या पहली दो खुराक के समान होनी चाहिए और इस सबंध में जल्द ही एक निर्णय की उम्मीद है।

एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के महानिदेशक डॉ. बलराम भार्गव ने कहा कि सरकार 10 जनवरी से पहले इस पर स्पष्ट सिफारिशें जारी करेगी, जब स्वास्थ्य सेवा, अग्रिम पंक्ति के कर्मियों और 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को एहतियाती खुराक देना शुरू हो जाएगा।

भार्गव ने कहा, “हम एक व्यापक चर्चा कर रहे हैं (एहतियाती खुराक के रूप में कौन सा टीका दिया जाना है)। हमने कल, एक दिन पहले और आज एनटीएजीआई (टीकाकरण पर राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह) में कई बैठकें की हैं। हम यह तय कर रहे हैं कि इस टीके की कितनी आबादी को जरूरत होगी जिसमें अग्रिम पंक्ति के कर्मी, स्वास्थ्य देखभाल कर्मी और 60 से अधिक उम्र के अन्य बीमारियों से ग्रसित लोग शामिल हैं। कौन से नए टीके उपलब्ध हैं और कौन सा टीका सुरक्षा और प्रभावकारिता के मामले में दिया जा सकता है।”

उन्होंने कहा, “इसलिए, हम उन सभी आंकड़ों का विश्लेषण कर रहे हैं जो इस संदर्भ में उपलब्ध हैं कि कौन सा टीका दिया जा सकता है...चाहे वह एक ही हो या अलग हो। 10 जनवरी से पहले हमें उस पर स्पष्ट सिफारिशों को मंजूरी देनी होगी। औषधि नियंत्रक और एनटीएजीआई की बैठक हो रही है और यह फैसला लिया जाएगा।”

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ‘15-18 वर्ष के बीच के बच्चों के लिए कोविड-19 टीकाकरण और स्वास्थ्य देखभाल, अग्रिम पंक्ति के कर्मियों और 60 वर्ष तथा अन्य बीमारियों से ग्रसित आबादी के लिए एहतियाती खुराक’ के दिशानिर्देश के अनुसार, उनके लिए “एहतियाती खुराक” की प्राथमिकता और अनुक्रमण दूसरी खुराक दिए जाने की तारीख से नौ महीने पूरे होने पर आधारित होगा।

दिशानिर्देश में कहा गया कि वे अपने मौजूदा को-विन खाते के जरिये एहतियाती खुराक लेने में सक्षम होंगे। इससे जुड़े दिशानिर्देशों पर तीन जनवरी से अमल शुरू होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन