लाइव न्यूज़ :

खट्टर के खिलाफ प्राथमिकी संबंधी अर्जी पर संज्ञान लेना है या नहीं, निर्णय दो नवंबर को

By भाषा | Updated: October 28, 2021 20:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 अक्टूबर दिल्ली की एक अदालत दो नवंबर को इस पर फैसला करेगी कि इस महीने की शुरुआत में प्रदर्शनकारी किसानों के खिलाफ आपराधिक बल प्रयोग को लेकर भाजपा सदस्यों को कथित रूप से उकसाने के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के अनुरोध वाली याचिका पर संज्ञान लिया जाए या नहीं।

अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट सचिन गुप्ता ने याचिकाकर्ता और अधिवक्ता अमित साहनी की दलीलें सुनने के बाद आदेश सुरक्षित रख लिया। याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया है कि पार्टी के किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के दौरान मुख्यमंत्री और भाजपा सदस्य का एक विवादास्पद वीडियो गत 3 अक्टूबर को चंडीगढ़ में उनके आवास पर रिकॉर्ड किया गया था।

अदालत ने मामले को 2 नवंबर के लिए स्थगित कर दिया, जब वह यह तय करेगी कि मामले की आगे सुनवाई की जाए या नहीं।

याचिका में आरोप लगाया गया है कि खट्टर ने कथित तौर पर विभिन्न धाराओं के तहत अपराध किया है, जिसमें 153, 153-ए, और 505 शामिल हैं।

याचिका में दावा किया गया कि वीडियो में, मुख्यमंत्री को पार्टी कार्यकर्ताओं को विरोध करने वाले किसानों के खिलाफ आपराधिक बल प्रयोग करने और ‘‘उत्तर और पश्चिम हरियाणा के हर जिले में 500-600-1,000 स्वयंसेवक बनाने और लाठी, कारावास का सामना करने के लिए तैयार रहने के लिए उकसाते हुए देखा गया।’’

याचिका में अदालत से खट्टर को समन करने और उन्हें कानून के तहत दंडित करने का अनुरोध किया गया है। याचिका में साथ ही संबंधित पुलिस अधिकारियों को उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके जांच करने का निर्देश देने का भी अनुरोध किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों