लाइव न्यूज़ :

त्योहारी मौसम के बाद कर्नाटक में पहली से पांचवीं तक के स्कूल फिर से खोलने पर फैसला : मंत्री

By भाषा | Updated: October 3, 2021 17:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन अक्टूबर कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री के. सुधाकर ने रविवार को कहा कि प्रदेश में कक्षा एक से पांच तक के स्कूलों को फिर से खोलने के संदर्भ में फैसला त्योहारी मौसम के बाद लिया जाएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार ने शैक्षणिक संस्थानों को फिर से “हड़बड़ी” में नहीं खोला है बल्कि अभिभावकों व विशेषज्ञों से चर्चा के बाद चरणबद्ध रूप में खोला है।

सुधाकर ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया से मुलाकात के बाद यहां संवाददाताओं से कहा कि पहले उच्च शिक्षा संस्थान फिर से खोले गए, फिर स्नातक तक की कक्षाएं शुरू की गईं और उसके बाद कक्षा नौ से 12 और कक्षा छह से आठ के लिये विद्यालयों को खोला गया।

उन्होंने कहा, “हम त्योहारी मौसम के बाद इस बारे में फैसला लेंगे। दशहरे की छुट्टियां खत्म होने दीजिए।”

सुधाकर ने कहा कि परामर्श और मंत्रिमंडल के फैसले के बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसंसदीय सुधारों के लिए याद रहेंगे शिवराज पाटिल

भारतमहाराष्ट्र निकाय चुनावः थोड़ा थका-थका सा दिख रहा है विपक्ष

पूजा पाठPanchang 13 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

उत्तराखंडAaj Ka Rashifal 13 December 2025: ग्रह-नक्षत्र दे रहे हैं अशुभ संकेत, आज इस राशि के जातक संभलें

भारतHoliday Calendar 2026: नए साल 2026 में कितने दिन मिलेगी छुट्टी, जानें कब रहेगा लॉन्ग वीकेंड, पूरी लिस्ट यहां

भारत अधिक खबरें

भारतस्टार पहलवान विनेश फोगट ने संन्यास का फैसला पलटा, 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक्स में मेडल जीतने का लक्ष्य

भारतकेंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी होंगे यूपी भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के शनिवार को लखनऊ में करेंगे ऐलान

भारतदेशभर में 2027 में पहली डिजिटल जनगणना, 11,718 करोड़ रुपये होंगे खर्च,केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव बोले-जाति आधारित गणना शामिल

भारतआखिर क्यों नगर निगम चुनाव में कर रहे गठजोड़?, अमित शाह से मिलने के बाद महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण बोले-अजित पवार और एकनाथ शिंदे के साथ मिलकर लड़ेंगे

भारत"3 साल तक राहुल गांधी से नहीं मिल सका": कांग्रेस के पूर्व विधायक ने सोनिया गांधी को लिखा पत्र, कहा- लीडरशिप ग़लत हाथों में, हो बदलाव